
दही तड़का (Curd Tadka) एक बहुत ही टेस्टी और स्वदिस्ट रेसिपी है। दही तड़के (Dahi tadka) को आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं अगर आप को दही पसंद है तो आपको यह दही तड़का बहुत पसंद आएगा। तो आइये अब बनाते है दही तड़का।
सामग्री: Ingredients required for Dahi Tadka:-
- दही – 500 ग्राम
- प्याज – 1 छोटा सा बारीक कटा हुआ
- टमाटर-1 छोटा सा बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 2 कटी हुई
- नमक स्वदअनुसार
- हल्दी – 1/3 चम्मच
- साबुत लाल मिर्च – 2
- सरसो दाना – 1/3 चम्मच
- जीरा – 1/2 चम्मच तेजपत्ता – 1
- हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
- तेल – 2 चम्मच
- पानी – 1-2 चम्मच
दही तड़का बनाने की विधि : How To Make Curd Tadka
आप एक पैन में तेल गर्म करे फिर इसमें सरसो दाना, जीरा, तेज पत्ता, लाल मिर्च, डाले चटकने पर प्याज डाले प्याज के हल्का भूरा होने पर नमक, हल्दी, हरी मिर्च डाले मिक्स करे अब इसमें टमाटर डाले मिक्स करे ले और टमाटर को पकने दे। टमाटर पकाने के लिये थोड़ा सा पानी डाले 1-2 चम्मच. पानी डालने से हल्दी और टमाटर दोनों अच्छे से पक जायेगे अब गैस बन्द कर दे।
तड़का ठंडा होने के बाद उसमे दही डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले।
अब कटा हुआ धनिया डाले मिक्स करे।
आपका दही तड़का तैयार है इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
सुझाव :-
तड़का ठंडा होने के बाद ही उसमे दही डाले या तड़का बनाकर दही के ऊपर डाल कर मिक्स करे।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
लौकी रेसिपी दही के साथ – Sukhi Dahi Wali Lauki (Recipe In Hindi)
Pingback: सॉफ्ट पकौड़े वाली बेसन की कढ़ी रेसिपी ( Besan curry recipe with soft Pakode)