
चना प्याज की रेस्पी (Chana Pyaj Recipe) बनाना बहुत ही आसान है।
चने में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक पदार्थ होते है | अंकुरित चना को खाने से फेफ़ड़ा मजबूत होता है और खून की वृद्धि होती है | यह उत्तर भारत की पॉपुलर डिश है | इसे बिहार और उत्तर प्रदेश में घुघनी के नाम से भी जानते है | इसे हम सुबह या शाम नाश्ते के लिए झटपट बनाकर तैयार कर सकते है।
सामाग्री :-
तेल – एक बड़ा चम्मच
प्याज – 3 – 4 (लम्बा – लम्बा कटा हुआ)
हरी मिर्च – 5
हल्दी पाउडर – 1/4
नमक – स्वदअनुसार
बनाने की विधि:-
सबसे पहले चने को 7 से 8 घंटे के लिये पानी में डाल कर भीगा दीजिए।
7 से 8 घंटे बाद फिर उसे पानी से निकाल कर एक प्लेट में रख लीजिये।

अब उसमे प्याज लम्बा – लम्बा काट लीजिये, और दो हरी मिर्च लम्बा काट लीजिये।
अब कढाई में तेल गरम कीजिये। तेल गरम होने के बाद उसमे हरी मिर्च काट कर डाल दीजिये।
और उसमे चना और प्याज, डालकर सिम आँच पर पकाइये जब चने अच्छे से पक जाये तो गैस बंद का दीजिये। लीजिये आपकी चना प्याज की रेस्पी:-(Chana Pyaj Recipe) बनकर तैयार।
इसे आप सुबह चपाती के साथ सर्व कर सकते है। शाम चाय के साथ सर्व कर सकते है।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे | धन्यवाद!