
आलू ब्रेड कटलेट का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। इसे हम सुबह में शाम के नाश्ते में चाय के साथ बना सकते है। बच्चों को यह ( Bread Cutlet
Recipe
Or
Bread
Roll
)बहुत ही पसंद आती है।
सामग्री:-Ingredients Of Bread Cutlet Recipe
- Boiled Potatoes (उबले आलू)- 6-7 मैश किए हुए
- Carrot (गाजर) – 1 बारीक कटा हुआ
- Capsicum(शिमला मिर्च )-1 बारीक कटा हुआ
- Peas (मटर) – 1/2 कप
- Bread (ब्रेड) – 1 पैक्ट
- Green Chilli (हरी मिर्च) – 2 कटा हुआ
- Turmeric powder (हल्दी पाउडर) – 1/2 टीस्पुन
- Red chili powder (लाल मिर्च पाउडर) – 1/2 टीस्पुन
- Mango powder (आमचूर पाउडर) 1/2 टीस्पुन
- Coriander (हरा धनिया) – बारीक कटा
- Oil (तेल ) – तलने के लिए
- Salt (नमक) – स्वादानुसारIngredients Of Bread Cutlet Recipe
बनाने की विधि:-How To Make Bread Cutlet Recipe
आलू की स्टफिंग (Potato Stuffing )
उबले हुये आलूओं को छील कर उन्हें मैश लीजिये।अब एक कढ़ाई में 3 चम्मच तेल गरम कीजिये।

तेल के गरम होने पर इसमें हरी मिर्च, का तड़का लगाइये, अब गाजर, शिमला मिर्च, मटर नमक,हल्दी पाउडर डाल कर अच्छे से भून लीजिये।

जब सब्जी पक जाये फिर इसमें मैश किये हुए आलू को मिक्स कर लीजिये और लाल मिर्च पाउडर,आमचूर पाउडर, डाल दीजिये।

मसाले को अच्छी तरह से आलू में मिला लीजिये।
3 से 4 मिनट पका लीजिये। उसके बाद हरा धनिया डालिये और गैस बंद कर दीजिये। आलू की स्टफिंग तैयार है। स्टफिंग ठंडा करे।
ब्रेड रोल How to make bread rolls
ब्रेड के किनारे कट कर लीजिये ,अब एक बड़े बाउल में पानी लीजिये, एक, ब्रेड को पानी में डुबोएं और जल्दी से बाहर निकालें।.

और हल्के हाथों से ब्रेड को दबा कर सारा पानी निकाल लीजिये। ब्रेड की एक पतली लेयर बन जाएगी।

अब ब्रेड में आलू का मसाला भर कर दोनों हाथों की सहायता से ब्रेड को ब्रेड रोल का सेप दीजिये।

या आप अपनी पसंद के (सेप या आकार) में बना लीजिये। अब ब्रेड रोल को 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें,
(कटलेट को 2 घंटे बाद तलने से तेल कम लगता है) आप चाहें तो इसे तुरंत भी तल सकते है।

गैस पर एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें। जब तेल गरम हो जाए तो कटलेट को कड़ाही में डालें और मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक तल लें।
मीडियम लो फ्लैम पर ब्राउन होने तक फ्राई कीजिये।
इसी तरह सारे कटलेट तल कर रख लीजिये। ब्रेड कटलेट रेस्पी:- (Bread cutlet recipe in Hindi) बनकर तैयार है।

कटलेट को आप हरे धनिये की चटनी ,सॉस ,चाय के साथ गरमा गर्म सर्व कीजिये।
सुझाव:-
गेहूँ ब्रेड के बदले आप मैदा ब्रेड का उपयोग कर सकते है। सब्जियां आप अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते है।
आपलोगों को ये रेसिपी पसंद आयी हो तो और आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे।धन्यवाद!
चना की दाल से कुरकुरे पकौड़ी रेस्पी बनाये :- (Make Chana Dal Crispy Pakori Recipe)
Pingback: टमाटर की चटनी Tomato Chutney In Hindi | Chokha-Chutney | reetarani.com
Pingback: होमेड पास्ता रेसिपी: Homemade Pasta Recipe in Hindi | reetarrani.com
Pingback: पोहा और साबूदाना रेसिपी Poha Recipe in Hindi | snacks | reetarani.com
Pingback: इमली की चटनी | Tamarind Chutney In Hindi | recipe | reetarani.com
Pingback: अरबी के पत्ते की रेसिपी (रिकवच): (Arbi Leaf or Rikwach Recipe) | Pakora |
Pingback: Potato Tawa Sandwich | Aloo Masala Sandwich On Tava | आलू सैंडविच
Pingback: How to Make Bread Upma Recipe | Easy Bread Recipe |ब्रेड उपमा
Pingback: वेज कटलेट | How To Make Veg Cutlet Recipe |Winter Special Recipe