तिरंगा नारियल की बर्फी | Tiranga Nariyal Barfi Recipe in Hindi |Burfi

Republic Day special Coconut Barfi Recipe

नारियल की बर्फी (Tiranga Nariyal Barfi Recipe) बहुत ही स्वादिष्ट होती है | आप किसी भी त्यौहार पर इसको आसानी से बना सकते हैं। जब नेशनल त्यौहार हो तो (रिपब्लिक डे , इंडपेन्स डे) पर इस बर्फी को तिरंगा नारियल बर्फी (Tiranga Coconut Barfi Recipe ) शेप में मिठाई को घर पर (Home made) बना सकते हैं।

सामग्री:- Ingredients Tiranga Coconut Barfi Recipe

  • नारियल बुरादा – 250 ग्राम
  • चीनी – 150 ग्राम
  • मलाई – आधा कप
  • दूध -डेढ़ कप दूध (फुलक्रीम)
  • इलाइची पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • खाने वाला हरा रंग- 2 से 3 बूंदें
  • केसरिया रंग- 2 से 3 बूंदें

बनाने की विधि – How To Make Tiranga Nariyal Ki Barfi

एक कढ़ाई या पेन ले लीजिये। उसे सिम आँच पर गरम कीजिये। और हल्का गरम होने पर उसमें नारियल डाल कर हल्का सा भूनना है।

नारियल का कलर चेंज नहीं होना चाहिये। 1 से 2 मिनट के लिये ही पकाना है। फिर उसमें दूध और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये। अब इसमें मलाई और इलायची पाउडर डालकर चलाते रहे जब तक यह गाढ़ा न हो जाये।

Nariyal Barfi Recipe

अब गैस बंद कीजिये| अब तैयार मिश्रण को प्लेट में निकालें और तीन हिस्सों में बांट लीजिये |

इसके एक हिस्से में खाने वाला हरा रंग (Green Food Color), दूसरे हिस्से में थोड़ा सा केसर (Saffron) या

केसरिया रंग (Saffron Color) मिलाएं, और नारियल (Coconut) के एक हिस्से को सफेद रंग का ही रहने दीजिये।

अब एक थाली ( Plate ) में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये। मिश्रण को थाली में डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये।

How To Make Tiranga Nariyal Ki Barfi

सबसे पहले हरे रंग की नारियल की परत रखें, फिर सफेद की परत लगाइये। और उसके बाद

केसरिया रंग के की परत लगाइये। ठंडा होने पर चाकू की सहायता से बर्फी को मनचाहे आकार में काट लीजिये।

Tiranga Nariyal Barfi Recipe

लीजिए तैयार है। आपकी स्वादिस्ट तीन रगों वाली तिंरगा बर्फी (Republic Day special Coconut Barfi Recipe)

Tiranga Nariyal Barfi

इस बर्फी को आप (Republic Day, Independence Day) को बनाये और मुँह मीठा कीजिये।

ये रेसिपी आपलोगों को पसंद आये और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

सूखे नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe in Hindi)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *