श्रीखंड रेसिपी | Mango Shrikhand Recipe | Amrakhand | Aam Shrikhand

mango shrikhand

आम का सीजन चल रहा है.और ऐसे में मैंगो श्रीखंड ( Mango Shrikhand ) बनाना तो बनता है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. तो आइए जानते हैं मैंगो श्रीखंड की ( Shrikhand Recipe ) मेहमानों को भी सर्व कर सकते है. यह एक पारंपरिक गुजराती रेसिपी है. आप घर में इसे आसानी से बना सकते है।

सामग्री : Ingredients of Mango Shrikhand

  • Fresh curd (ताजा दही) – 800 ग्राम
  • Ripe mangoes (पक्के आम) – 2
  • Mishri powder (मिश्री पाउडर) – 1/2 कप
  • Cashews (काजू) – 4-5 (बारीक कटे हुए)
  • Pistachios (पिस्ता) – गर्निश के लिये

आम श्रीखंड बनाने की विधि : How To Make Mango Shrikhand

मैंगो श्रीखंड बनाने के लिये सबसे पहले हंग कर्ड (दही) को तैयार कर लेंगे।

एक बड़ी छन्नी पर काटन का कपड़ा रखें उसमें दही डाल कर उसके ऊपर कोई भारी चीज दबा कर 10 -12 घंटे के लिए रख दे।

mango shrikhand with mango pulp

फ्रीज में ही रखें अन्यथा दही खट्टा हो जायेगा।

how to make aamrakhand

दही का सारा पानी निचुड़ कर बर्तन में आ जाये और जाली में गाढ़ा हंग (कर्ड) दही मिल जाएगा।

अब आमों को धोकर काट लें. या चम्मच से आम का पल्प निकाल लें

how to make aam shrikhand

फिर आम के पल्प को ब्लेंडर में पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें.

homemade mango shrikhand

अब एक बाउल में हंग कर्ड (दही) लेकर उसे अच्छी तरह से फेट लें.

easy shrikhand recipe

इसके बाद इसमें आधा कप मिश्री पाउडर या स्वादानुसार चीनी पाउडर मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।

how to make mango shrikhand

अब इसमें आम का पेस्ट मिलाएं। और इसे ठंडा करने के लिए 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।

mango shrikhand kaise banate hain

3 घंटे बाद अब फ्रिज से निकाले और आम के स्लाइस, पिस्ता, काजू, केसर के धागे से गार्निश करें। मैंगो श्रीखंड ठंडा ठंडा सर्व करें

सुझाव :

मैने श्रीखंड में धागे वाली मिश्री पाउडर का ईस्तमाल किया है. आप चीनी को पीस कर डाल सकते है। या आप आम के पल्प में चीनी डालकर पेस्ट बना लीजिये।

श्रीखंड बनाने के लिए ताज़ा दही का यूज करें।

आम की फिरनी रेसिपी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
.आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *