गार्लिक नान (Garlic Naan) एक लोकप्रिय भारतीय चपाती रेसिपी (Indian flatbread recipe) है, जोकि मैदा और लहसुन से बनाई जाती है और जिसे तंदूर (मिट्टी के ओवन) में पकाया जाता है। यह नान विशेष रूप से लहसुन के स्वाद के लिए प्रसिद्ध है और अक्सर इसे भारतीय करी और अन्य व्यंजनों के साथ लंच या डिनर में आसानी से परोसा जाता है। यह भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में इसके ख़ास फ्लेवर और स्वाद की वजह से काफी मशहूर है।
सामग्री: Ingredients of Garlic Naan Recipe
- Flour मैदा – 1 कप
- Flour – आटा – 1 कप
- Oil तेल – 2 चम्मच
- Powdered sugar(चीनी पाउडर) – 1 टी स्पुन
- Baking soda बेकिंग सोडा –1/4 टी स्पुन
- Curd दही – 2 टेबल स्पुन
- Garlic लहसुन –2- 3टेबल स्पुन (बारीक़ कटा हुआ)
- Magrail/Kalonji मगरैल/कलोंजी– 1 टेबल स्पुन
- Oil तेल– 2 टेबल स्पुन
- Butter/ghee(बटर/घी) – 2 टेबल स्पुन
- Salt नमक – 1/2 टी स्पुन
गार्लिक नान बनाने की विधि। How to Make Garlic Naan Recipe
मैदा और आटा को किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये। फिर उसमें दही, चीनी पाउडर , नमक, और बेकिंग सोडा डालिये।

सारी चीजों को पहले अच्छी तरह मिलाइये। अब पानी डालते हुये नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये।
आटे को हाथ पर घी या तेल लगाकर मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये।

आटे को चिकना करने में 4 से 5 मिनिट लग जाते हैं गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये। आटा 2–3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये आटा तैयार हो जायेगा।

अब तवा को गरम करने रख दीजिये, फिर एक छोटी बॉल के आकार की लोई तोड़ें। सूखे आटे में हल्का सा लपेट कर अब इसे बेलन की मदद से अंडाकार बेलें।
इसे ज्यादा पतला या ज्यादा मोटा ना बनाएं। इसका आकार अपनी पसंद अनुसार छोटा या बड़ा बना सकते है।

फिर उसके ऊपर बारीक़ कटा हुआ लहसुन, धनिया पत्ती और मगरैल को लगाए और बेलन से हल्का बेल दीजिये।

अब नान को पलटें (धनिया पत्ती वाली सतह नीचे की तरफ रखें) दूसरी तरफ पानी लगा कर फिर उसे तवे पर जिधर पानी लगाया है उस ओर से तवे पर डालकर चिपका देंगे और नान को सीकने देंगे।
Naan Without Tandoor

जब रोटी पर बबल्स दिखने लगे तब तवे को उल्टा करके रोटी को सेके। गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये। ध्यान से तवे को गैस के ऊपर गोल-गोल घुमाते जाएँ ताकि रोटी चारों तरफ से सिक जाये। ब्राउन चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, चिमटे की सहायता से नान को छुटायें।
अब घी लगाकर प्लेट में रखिये, सारे नान इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये।

लीजिये आपकी गार्लिक नान रेसिपी। (Garlic Naan Recipe in Hindi) तैयार है।
रोटी के ऊपर घी या बटर लगा कर अपनी मनपसंद गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी या अचार के साथ गरमा -गरम सर्व करें।
सुझाव:
आप रोटी पर स्वाद अनुसार मक्खन या शुद्ध घी कुछ भी लगा सकते हैं।आप गेहूं के आटे से भी तंदूरी नान रोटी बना सकते है, इसका रंग बदल जाएगा। दिखने में थोड़ा फर्क होता है।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है
तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
.आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।