पुदीना राइस | Pudina Pulao In Hindi | Mint Pulav Recipe

Pudina Rice Recipe

पुदीना पुलाव (Pudina Pulao) रेसिपी एक स्वादिष्ट और ताजगी से भरा हुआ व्यंजन है। यह पुदीना की सुगंध और स्वाद से भरपूर होता है। यह बहुत ही सरल  रेसिपी है जोकि चावल, पुदीने के पत्ते, धनिये के पत्ते और सब्जियों से बनाई जाती है।  यह लंचबॉक्स में देने के लिए काफी अच्छी रेसिपी है। 

सामग्री : Ingredients For Pudina Pulao

मसाला पेस्ट के लिए :

  • Mint (पुदीना) – 1 कप
  • Coriander (धनिया) -1 कप
  • Garlic (लहसुन) – 4
  • Ginger (अदरक) – 1 इंच
  • Chilli (हरी मिर्च) –  2

पुलाव के लिए:

  • Basmati rice(बासमती चावल) – 1 एक कटोरी  (20 मिनट तक भीगे हुए)
  • Star anise (चक्रफूल) – 1
  • Cardamom (इलायची) –  2
  • Cloves (लौंग) – 5
  • Black pepper (कालीमिर्च) ½ टी स्पून
  • Cinnamon (दालचीनी) – ½ इंच
  • Ghee (घी)  – 2 टेबल स्पून
  • Cumin seeds (जीरा)  – 1 टी स्पून
  • Bay leaf (तेजपत्ता) – 1
  • Cashews (काजू) –  10
  • Onion (प्याज)  – 2   (कटा हुआ)
  • Tomato (टमाटर) –    1 (कटा हुआ)
  • Lemon juice (नीबू का रस) – 1 टेबल स्पुन
  • Potato (आलू)    – 1 छोटे क्यूब के आकार में कटा हुआ
  • Carrot (गाजर) – 1कटी हुई
  • Peas (मटर)  – 2 -3 टेबल स्पून
  • Beans  (बीन्स)   –  5 (कटे हुए)
  • Water (पानी)  –  2 कप
  • Salt (नमक)  – 1 टी स्पून या स्वदअनुसार

मिंट पुलाव बनाने की विधि :- How To Make Pudina Pulao

चावल को भिगोना :

Lunch Box Recipe

1 एक कटोरी बासमती चावल अच्छे से धो कर 20 से 25  मिनट के लिए तक भीगा दीजिए।

Pulao Recipe

पेस्ट बनाना :

सबसे पहले एक छोटे ब्लेंडर में पुदीना, हरा धनिया लें इसमें 4 लहसुन, 1 इंच अदरक, 2 मिर्च, और 2 टेबलस्पून नारियल डालें।

How To Make Mint Pulao

अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाते हुए एक स्मूद पेस्ट बना लें और फिर इसे एक तरफ रख दें।

मसाला भूनना :

एक प्रेशर कुकर में 2 टेबलस्पून घी गर्म करें और 1  टीस्पून जीरा तेजपत्ता, चक्रफूल, इलायची, लौंग,काली मिर्च, दालचीनी,डालकर इसमें से खुशबू आने तक पकाएं।

Minty Rice

अब इसमें 10 काजू डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें 1 प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।

how to make pudina rice

इसके बाद इसमें 1 टमाटर डालकर इसे नर्म  होने तक पकाएं।

चावल और सब्जी डालना :

How To Make Pudina Pulao

अब इसमें आलू, गाजर, मटर, बीन्स डालें। इसे 2 मिनट तक पकाएं। अब इसमें तैयार पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं। फिर भीगे हुए बासमती चावल का पानी निकल कर चावल को डालें और अच्छे से मिलाएँ।

Rice Dishes

पानी डालना:

Indian Rice Dishes

इसके बाद इसमें 2 कटोरी पानी और 1 टीस्पून नमक डालें।

पुलाव तैयार करना :

Mint Rice

अब प्रेशर कुकर को बंद कर के तेज़ आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएं।

परोसना:

Mint Pulao

अंत में, पुदीना पुलाव/मिंट राइस रेसिपी रायते के साथ परोसने के लिए तैयार है।

Click on the link for the leftover rice recipe

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *