चावल के आटे के फरे (Chawal Ke Fare) बहुत ही स्वादिष्ट होते है। फरे (Rice Fara Recipe) उत्तर भारत की ट्रेडिशनल रेसिपी है। इस रेसिपी में आप दो तरीके के फरे (Steamed Fara and Fried Fara) बनाना सीख पाएगें। इसकी खास बात ये है कि इसे बनाने में घी-तेल बहुत ही कम इस्तेमाल होता है। इसको चना दाल के फरे, गोझा-पीठा, पनबुड्डा के नामों से भी जाना जाता है।
सामग्री : Indegriants of Rice Fara Recipe
- Rice flour (चावल का आटा) – 2.5 cup
- Oil (तेल) – 2 टेबल स्पुन
- Chana dal (चना दाल )- 1 कप
- Green chili (हरी मिर्च )- 4-5
- Garlic (लहसून) – 1 गाँठ
- Cumin (जीरा) – 2 टी स्पुन
- Black pepper (काली मिर्च) – 1/2 टी स्पुन
- Turmeric powder (हल्दी पाउडर ) – 1/2 टी स्पुन
- Mustard (राई)-1/2 टी स्पुन
- Dried red chilli (सूखी लाल मिर्च)-2
- Salt (नमक) – स्वादअनुसार
चावल का पीठा बनाने की विधि : How to Make Rice Fara Recipe
एक बर्तन में चने की दाल में पानी डाल कर 4-5 घंटे के लिए भीगा कर रख दीजिए।
चावल के फरे के लिए एक बर्तन में चावल का आटा लें. ½ छोटी चम्मच नमक डालें
अब गरम पानी डाल कर मिक्स करें। और 5 मिनट के लिए ढ़ककर रख दीजिए ताकि आटा फूल जाए
चावल के फरे की स्टफिंग : Rice Fara Stuffing
अब 5 घंटे बाद दाल को पानी से निकाल ले। तथा एक मिक्सर जार में चना दाल और जीरा, काली मिर्च , लहसून, हरी मिर्च,डाले
और 4 से 5 चम्मच पानी डालकर दरदरा पीस लीजिए। दाल को पीस कर एक प्लेट में निकाल ले।
अब दाल में नमक, हल्दी पाउडर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। फरे की स्टफिंग बन कर तैयार है।
5 मिनट बाद हाथ पर हल्का सा तेल लगा कर आटे को मसल कर अच्छे से डो बना लीजिए।
डो को बनाने के लिए 2-3 चम्मच पानी का इस्तेमाल भी किया है।
अब आटे से छोटे-छोटे टुकड़े तोड कर लोई बना ले। आटे को ढ़क रखे ताकि वो सूख ना पाए।
आटे की एक लोई ले उसे गोल कर के चपटा कर ले फिर लोई को दोनों हाथकी सहायता से फैलाते हुए कचोरी के जैसे गोले साइज का बना लीजिए।
अब लोई के ऊपर थोड़े से दाल की स्टफिंग रख ले और लोई के आधे हिस्से को मोड़कर स्टाफिंग को ढक कर
हल्के हाथो से अच्छे से किनारो को दबा दीजिए। इसी तरीके से सारे फरे को बनाकर तैयार कर ले।
स्टीम|उबले फरे बनाने का तरीका : How To Make Steamed|Boiled Fare
अब एक बड़े बर्तन में 3 कप पानी डाल कर गर्म करने रख दीजिए। ढककर पानी को उबालें।
जब पानी में उबाल आने लगे तो तैयार किए हुए सभी चावल के फरे (Rice Fara) को पानी में डालें
और मध्यम आँच पर ढक कर फरे को 18 से 20 मिनट तक पकाएं।
दूसरा तरीका
या फिर जाली वाली थाली पर तेल लगा कर चिकना करें अब थाली में फ़रे रखें।
थोड़ी -थोड़ी दूरी पर फरो को रख दीजिए। यदि सारे फ़रे एक साथ स्टीम करना है तो फरे को तेल से चिकना करें।
फिर उसके ऊपर और फरे रखें. एक बर्तन में पानी गरम करें. और ढक कर 10 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दे।
10 मिनट बाद फरो को निकाल कर इसी तरह से बाकी फरो को भी स्टीम करें फरे (Steamed Fare) बन करे तैयार है।
इसे आप मुंगफ़ली की चटनी, हरे धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।
फरो को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए फरो को फ्राई भी किया जाता है।
फरो को फ्राय करने का तरीका : How To Fry Chawal Ke Fare
तेल के गर्म होने पर इसमें तेल में 1/2टी स्पुन राई , 8 -9 कड़ी पत्ता, एक चौथाई छोटी चम्मच लाल मिर्ची पाउडर,
एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, डाल कर धीमी आंच पर भून लीजिए।
मसालें भुन जाने पर कटे हुए फरे और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर 1-2 मिनट चलाते हुए भून ले।
चावल के फरो फ्राय करने के लिए इसको 2 या 3 भाग में काट लीजिये।
फरे फ्राई करने के लिए एक पैन में 1 बड़ी चम्मच तेल डाल कर धीमी आंच पर गर्म करे। ब्राउन होने तक फ्राई करें।
फरो को एक प्लेट में निकाल लीजिए। फ्राय फरे (Fried Chawal Ke Fare) सर्व करने के लिए तैयार है।
सुझाव :
आप फरो को बिना फ्राई करे भी खा सकते है। फरे को सिर्फ तेल में भी फ्राई किया जा सकता है। फोटो के अनुसार जैसा आप को खाना पसंद हो उसी अनुसार (Rice Fara) बना कर तैयार कर सकते है।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!