टमाटर की पूड़ी रेसिपी | Tamatar Ki Puri | Tomato Puree

tamatar ki puri

टमाटर की पूरी (Tamatar Ki Puri Recipe), एक स्वादिष्ट और रंगीन नाश्ता है जो भारतीय रसोई में काफी लोकप्रिय है। यह पूरी न केवल दिखने में आकर्षक होती है, बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। टमाटर के कारण पूरी का रंग लाल या नारंगी होता है, जो इसे टमाटर की पूरी बनाना आसान है और इसे घर पर कम समय में बनाया जा सकता है। इसे विभिन्न प्रकार की सब्जियों, चटनी या रायते के साथ परोसा जा सकता है। जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

सामग्री: Ingredients For Tamatar Ki Puri

  • Wheat flour (गेहूं का आटा) – 2.5 कप
  • Semolina (सूजी) – 1/2 कप
  • Tomatoes (टमाटर) – 4
  • Red chilli powder (कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर) – 1/2 टी स्पुन
  • Garam masala (गरम मसाला) – 1/2 टी स्पुन
  • Cumin powder (जीरा पाउडर) – 1/2 टी स्पुन
  • Ajwain (अजवाइन) – 1 टी स्पुन
  • Magrail/Kalonji (मगरैल /कलौंजी) – 1/2 टी स्पुन
  • White sesame seeds (सफेद तिल) – 1 टेबल स्पुन
  • Salt (नमक) – स्वादानुसार
  • Oil (तेल) – 1 टेबल चम्मच (आटा गूंथने के लिए) + तलने के लिए
  • Coriander leaves (हरा धनिया) – 1 टेबल स्पुन (बारीक़ कटी हुई)

टमाटर की पूड़ी बनाने की विधि: How To Make Tomato Puree

tamatar puri banane ki vidhi


टमाटर की प्यूरी तैयार करें: टमाटर को हल्का सा काट लें और फिर छिलका उतरने तक उबाल लें। टमाटर को ठंडा करें, छीलें और मिक्सर में पीसकर प्यूरी बना लें। फिर एक बड़े बर्तन में छान लें।

tamatar ki puri kaise banaen

आटा गूंधें: टमाटर प्यूरी में सफेद तिल, अजवाइन, मगरेल,कश्मीरी मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर,

tamatar ki puri kaise bnaye

गरम मसाला, हरा धनिया , नमक और 1 चम्मच तेल डालकर मिलाएं।

tamatar ki puri banane ka tarika

अब इसमें सूजी मिलाये और थोड़ा – थोड़ा कर के गेहूं का आटा लें।

quick and easy tomato puree recipe


अच्छी तरह मिलाएं और सख्त आटा गूंध लें। 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

easy and simple tomato puree recipe

पुड़ी बेलें: आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन से गोल पुड़ियाँ बेल लें।

homemade tomato puree recipe


तलें: कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर पुड़ियों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें।

tamatar ki puri kaise banti hai


परोसें: टमाटर की गरमा-गरम पुड़ियाँ आलू की सब्जी, दही या अचार के साथ परोसें।


टिप्स:

आटा ज्यादा ढीला न करें, वरना पुड़ियाँ तेल सोख लेंगी।
और अधिक स्वाद के लिए आटे में बारीक कटा हरा धनिया भी मिला सकते हैं।
पुड़ियाँ क्रिस्पी बनाने के लिए थोड़ा सा सूजी मिला सकते हैं।
आप इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं। 😋

देसी स्टाइल दम आलू रेसिपी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप  हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *