
मटर का नाश्ता (Matar Ka Nashta) एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है। यह कई तरह से बनाया जा सकता है, जिससे आपको विभिन्न स्वादों और बनावटों का आनंद लेने का मौका मिलता है। यहाँ हमने मटर के नाश्ते को बहुत आसान तरीके से हेल्दी नाश्ता बनाया है जो आपलोगों को पसंद आयेगा। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है, जिसे नाश्ते या दोपहर के भोजन में परोसा जा सकता है।
सामग्री : Indegriants For Matar Ka Nashta
For the dough:आटे के लिए
- Rice flour (चावल का आटा) –1 कप
- Chilli flakes (कुटी लाल मिर्च) 1/2 टी स्पुन
- Curry leaves (कढ़ी पत्ते) – 8 -10 (कटे हुए)
- Salt (नमक) – स्वादअनुसार
- Water (पानी) – 1 कप
स्टफिंग के लिए :
- Pea (मटर ) – 1 कप
- Onion (प्याज) – 1 (कटा हुआ)
- Green chili (हरी मिर्च )- 3-4
- Garlic (लहसून) 10 -12
- Cumin (जीरा) – 2 टी स्पुन
- Fennel (सौंफ) -1 टेबल स्पुन
- Ginger (अदरक) – 2 इंच टुकड़ा
- Green garlic (हरा लहसुन) – 1 गांठ
- Red chilli powder (लाल मिर्च पाउडर) -1/2 टी स्पुन
- Mango powder (अमचूर पाउडर) -1/2 टी स्पुन
- White pepper (सफेद मिर्च) – 1/4 टी स्पुन
- Garam masala(गरम मसाला) -1/2 टी स्पुन
- Salt (नमक) – स्वादअनुसार
- Coriander leaves (हरा धनिया) – 1 छोटी कटोरी
मटर का नाश्ता बनाने की विधि : How To Make Peas Breakfast Recipe
आटा के लिए :

एक बर्तन में में 1 कप पानी गरम करें फिर उसमे कुटी लाल मिर्च,कड़ी पत्ते,नमक डालें

अब इसमें एक कप चावल का आटा डाल कर मिक्स करें। और गैस बंद कर दें. 5 से 10 मिनट के लिए ढ़ककर रख दीजिए ताकि आटा फूल जाए.
स्टफिंग के लिए :

एक मिक्सर जार में सौंफ ,जीरा, अदरक ,लहसुन ,हरा लहसुन , हरी मिर्च, मटर डालकर दरदरा पीस लीजिए। मटर को पीस कर एक प्लेट में निकाल ले।
मसाले मिलाये :

मटर में प्याज, जीरा पाउडर, गर्म मसाला, हरा धनिया नमक, सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। स्टफिंग बन कर तैयार है।

10 मिनट बाद हाथ पर हल्का सा तेल लगा कर आटे को मसल कर अच्छे से डो बना लीजिए। डो को बनाने के लिए 2-3 चम्मच पानी का इस्तेमाल भी किया है।

अब आटे से छोटे-छोटे टुकड़े तोड कर लोई बना ले। आटे को ढ़क रखे ताकि वो सूख ना पाए।
नाश्ता तैयार करे :
आटे की एक लोई लें, उस पर तेल लगाएं या चावल के आटे में लपेटकर इसे बेल लें और एक कटोरे का उपयोग करके गोल आकार में काट लें।

अब लोई के ऊपर थोड़े से मटर की स्टफिंग रख ले और लोई के आधे हिस्से को मोड़कर स्टाफिंग को ढक कर हल्के हाथो से अच्छे से किनारो को दबा दीजिए। इसी तरीके से सारे नाश्ता को बनाकर तैयार कर ले।

स्टीम करें :
अब एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डाल कर गर्म करने रख दीजिए। ढककर गरम करें।
फिर जाली वाली थाली पर तेल लगा कर चिकना करें अब थाली में सारे मटर नाश्ता को रखें।

अब इस नाश्ते वाली थाली को गरम पानी वाली बर्तन प् रखें और 10 -12 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दे।

मटर का नाश्ता बनकर तैयार है।
steam chawal phare
हरे धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।
नाश्ते को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए फ्राई भी किया जाता है।
खस्ता मटर कचौरी रेसिपी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिये
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!