होममेड मैंगो फ्रूटी | Homemade Mango Frooti Preservative-free

mango frooti recipe in hindi

यह होममेड मैंगो फ्रूटी रेसिपी (Homemade Mango Frooti Recipe) बाजार में मिलने वाली फ्रूटी से कहीं ज़्यादा स्वादिष्ट और सेहतमंद (Tasty And Healthy) है, क्योंकि इसमें कोई भी कृत्रिम रंग या प्रिज़र्वेटिव नहीं होता है। घर पर बनी हुई मैंगो फ्रूटी (Mango Frooti) बनाना बहुत आसान है नीचे एक सिंपल और स्वादिष्ट हॉममेड मैंगो फ्रूटी रेसिपी दी गई है। इसे ज़रूर आजमाएं!


सामग्री: Ingredients For Homemade Mango Frooti

  • Ripe Mangoes(पका आम) (रसीला हापुस/अल्फांसो) – 3 मध्यम आकार के (करीब 1 कप पल्प)
  • Raw Mango -कच्चा आम – 1 छोटा (करीब 1/2 कप)
  • Sugar (चीनी) – 1 कप (स्वाद अनुसार कम/ज्यादा कर सकते हैं)
  • Water (पानी) – 4 कप
  • Lemon juice (नींबू का रस) – 1/2 चमच (optional – स्वाद और प्रिज़र्वेशन के लिए)

मैंगो फ्रूटी बनाने की विधि : How To Make Homemade Mango Frooti

homemade frooti recipe


पके आम और कच्चे आम को छीलकर काट लें। बीज निकाल दें और टुकड़ों को अलग-अलग रखें।

how to make mango frooti at home

अब पके आम, कच्चे आम और 1 कप चीनी मिक्सर में डालें और स्मूथ पेस्ट बना लें।

mango frooti kaise banate hain

एक पैन में आम का पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर मध्यम धीमी आंच पर 4-5 मिनट पकाये।

mango frooti how to make

फिर ठंडा होने पर छलनी से छान लें ताकि रेशे निकल जाएं।

mango frooti at home

गैस बंद करें और ठंडा होने दें।
चाहें तो नींबू का रस मिलाएँ ताकि इसका स्वाद और shelf-life दोनों बढ़ जाएं।

mango frooti juice

पूरी तरह ठंडा होने के बाद बोतल में भरें और फ्रिज में रखें।

homemade mango frooti

सर्व करने का तरीका: ठंडा-ठंडा सर्व करें।

आप इसे 5–7 दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।

मैंगो मिल्क शेक के लिए नीचे लिंक पे क्लिक कीजिए

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप  हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *