
यहाँ पर सीखेंगे हल्का, क्रिस्पी और बेहद टेस्टी Poha Namkeen Recipe. आसान स्टेप्स, simple ingredients और perfect tea-time snack का flavour — हर घर के लिए must-try!
सामग्री : Poha Namkeen Ingredients
- पोहा (पतला वाला) Poha (thin flattened rice) – 3 Cup
- मूँगफली Peanuts – ½ Cup
- बेसन की नमकीन Gram flour namkeen – ½ Cup
- भुना चना दाल Roasted chana dal – 3 tablespoons
- मखाना Makhana – 1 Cup
- काजू Cashews – 10 -12 Pcs (optional)
- बदाम Almonds – 10 -12 Pcs (optional)
- करी पत्ते Curry leaves – 10-12 Pcs
- सूखी लाल मिर्च Dry red chilies – 2 pcs
- हल्दी पाउडर Turmeric powder – 1/3 teaspoon
- लाल मिर्च पाउडर Red chili powder – ½ teaspoon
- कश्मीरी मिर्च पाउडर Kashmiri chili powder – ½ teaspoon
- काला नमक Black salt – ½ teaspoon
- चाट मसाला Chaat masala – ½ teaspoon
- नमक Salt – स्वादानुसार
- पिसी चीनी Powdered sugar – 1 teaspoon
- तेल Oil – 3 tablespoons
चिवड़ा नमकीन बनाने की विधि : How To Make Poha Namkeen
Step-by-Step Recipe : Poha Chivda Namkeen Recipe
मसाला तैयार करे :

एक प्लेट में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर,कश्मीरी मिर्च पाउडर,चाट मसाला,काला नमक,सादा नमक,पीसी चीनी डालकर मिलाये।अलग रखें।
पोहे को कुरकुरा करें : Tips for Perfect Crispy Poha
एक कढ़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें।और एक कप मखाना डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें।

अब उसी कढ़ाई में और तेल गरम करें। तेल थोड़ा ज्यादा लें. एक बड़ी, महीन जाली वाली छलनी लें।

पोहा को छलनी में डालें और मध्यम-धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए कुरकुरा होने तक भूनें।
निकालकर अलग रख दें।

अब मूँगफली भून लें, फिर काजू,बदाम डालकर हल्का सुनहरा भून लें और निकाल लें।
अब उसी तेल में करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।

भुने हुए पोहे में सभी भुनी हुई सामग्री, तैयार मसाला और बेसन नमकीन डालकर अच्छी तरह मिला लें।
ठंडा होने दें.
पोहा नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने दें।

एयरटाइट डिब्बे में भरकर स्टोर करें।
टिप्स :
आप चाहें तो इसमें किशमिश, भुना चना दाल या सूखे नारियल के स्लाइस भी डाल सकते हैं।
इसे बच्चों के टिफिन में या शाम की चाय के साथ परोसा जा सकता है।
भुना चिवड़ा मटर रेसिपी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
