पालक पराठा | Spinach Paratha Recipe | Healthy Tiffin Idea

spinach paratha recipe

पालक पराठा रेसिपी (Spinach Paratha Recipe)एक हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक इंडियन फ्लैटब्रेड है जो ब्रेकफास्ट, लंच या टिफिन के लिए परफेक्ट होता है। इस रेसिपी में फ्रेश पालक (पालक) का इस्तेमाल होता है जो आयरन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। बच्चों और बड़ों दोनों के लिए यह एक बेस्ट हेल्दी पराठा ऑप्शन है।

सामग्री: Ingredients Of Spinach Paratha Recipe🥬

  • Wheat flour(गेहूँ का आटा) – 2.5 कप
  • Gram flour(बेसन) – 3 टेबल स्पुन
  • Spinach(पालक) – 250 ग्राम (बारीक प्यूरी या बारीक कटा हुआ)
  • Green chili (हरी मिर्च) – 1 (बारीक कटी, बच्चों के लिए Optional)
  • हरा लहसुन – 1 टेबल स्पुन (बारीक़ काट लें Optional)
  • Ginger(अदरक) – ½ इंच (कद्दूकस)
  • Ajwain(अजवाइन) – ½ चम्मच
  • Turmeric(हल्दी) – ¼ चम्मच
  • Cumin powder(जीरा पाउडर) – ½ चम्मच
  • Salt(नमक) – स्वाद अनुसार
  • Red chili(लाल मिर्च) – ¼ चम्मच (बच्चों के लिए कम)
  • Oil/ghee(तेल/घी) – पराठा सेंकने के लिए

पालक पराठा रेसिपी बनाने की विधि : How To Make Spinach Paratha

🔹 स्टेप 1: आटा तैयार करें

हरा लहसुन, हरी मिर्च, अदरक तीनों को कूटकर पेस्ट बना लें।

easy palak paratha

एक बाउल में गेहूं का आटा, कटी हुई पालक, हरी मिर्च, अदरक, हरे लहसुन का पेस्ट, अजवाइन, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

how to make palak paratha

थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें।

how to make spinach paratha recipe

आखिर में थोड़ा तेल लगाकर 10–15 मिनट रेस्ट दें।

indian breakfast recipe

🔹 स्टेप 2: पराठा बेलना

healthy lunchbox ideas

आटे के मीडियम साइज़ के गोले बनाएं।

Healthy Indian Paratha

थोड़ा सूखा आटा लगाकर गोल पराठा बेल लें।

🔹 स्टेप 3: पराठा सेकना

Healthy Breakfast Idea

तवा गरम करें। पराठा तवा पर दाल कर दोनों तरफ से पकाएं।

palak paratha for kids

थोड़ा घी या तेल लगाकर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।

🍽️ परोसने के सुझाव

पालक पराठे को दही, मक्खन, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें। यह बच्चों के लंचबॉक्स और हेल्दी ब्रेकफ़ास्ट के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।

🌟 पालक पराठे के हेल्थ बेनिफिट्स

आयरन और फ़ाइबर से भरपूर

वज़न घटाने वाली डाइट के लिए अच्छा

इम्यूनिटी बूस्ट करता है

बच्चों की ग्रोथ के लिए फ़ायदेमंद

❓ FAQs – पालक पराठा रेसिपी

Q1. क्या पालक पराठा बच्चों के लिए हेल्दी है?

हाँ, पालक पराठा बच्चों के लिए बहुत हेल्दी होता है क्योंकि इसमें आयरन और विटामिन होते हैं।

Q2. क्या पालक पराठा बिना घी के बना सकते हैं?

हाँ, आप इसे तेल या बिना तेल के नॉन-स्टिक तवा पर भी बना सकते हैं।

Q3. क्या पालक को पूरी बनाकर उसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
बिलकुल, पालक पूरी इस्तेमाल करने से पराठा और भी नरम और हरे रंग का बनेगा।

लंच बॉक्स टिप:

आप पराठे के अंदर ग्रेटेड चीज़ या उबला आलू हल्का सा भरकर स्टफ्ड पालक पराठा भी बना सकती हैं—बच्चों को बहुत पसंद आएगा!

लहसुनि पालक खिचड़ी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *