
मिक्स वेज सब्ज़ी रेसिपी (Mix Veg Sabzi Recipe) एक हेल्दी और टेस्टी इंडियन रेसिपी है जो लंच बॉक्स के लिए परफेक्ट है। इसमें अलग-अलग सब्ज़ियों का हेल्दी कॉम्बिनेशन होता है जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है। आसान तरीके से घर पर बनाएं यह स्वादिष्ट मिक्स वेज सब्ज़ी रेसिपी।
🥕 मिक्स वेज सब्ज़ी रेसिपी सामग्री : Ingredients Of Mix Veg Sabzi Recipe
- Mixed Vegetables(मिक्स सब्ज़ियां) – 2 कप (गाजर, बीन्स, मटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च, आलू)
- Oil (तेल) – 2 बड़े चम्मच
- Dry Red Chilies(सूखी लाल) – 2
- Cumin Seeds(जीरा) – ½ छोटा चम्मच
- Asafoetida(हींग) – एक चुटकी
- Turmeric(हल्दी) – ½ छोटा चम्मच
- Red Chili Powder(लाल मिर्च) – 1 टी स्पुन
- Cumin Powder(जीरा पाउडर) – 2 टी स्पुन
- Coriander Powder(धनिया पाउडर – 1 टी स्पुन
- Vegetable Masala(सब्जी मसाला) – 2 टी स्पुन
- Amchur Powder(अमचूर पाउडर) – ½ टी स्पुन
- Salt नमक) – स्वाद अनुसार
- Kasuri Methi(कसूरी मेथी) – ½ टी स्पुन
- Fresh Coriander(ताज़ा धनिया) – 2 टेबल स्पुन
मिक्स वेज सब्ज़ी बनाने की विधि : How To Make Mix Veg Sabzi Recipe
- सब्ज़ियों को काट कर धो लें. एक पैन में थोड़ा पानी गरम करें।
गोभी को हल्दी नमक डालकर थोड़ा सा उबालें

5 मिनट बाद पानी छानकर अलग रख दें।
- तड़का तैयार करें
कड़ाही में तेल गरम करें।

जीरा, सूखी लाल मिर्च और हींग डालें। सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- सब्ज़ियां मिलाएँ
उबली हुई गोभी और सारी सब्ज़ियां डालकर तेज आंच पर 2से 3 मिनट भून लें।

4 मसाले डालें।
हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, नमक डालकर सब्जियों को पकाएँ।
5–7 मिनट धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएँ।

मटर अंत में डालें। ऊपर से सब्जी मसाला, कसूरी मेथी और अमचूर पाउडर छिड़कें।
- अंतिम टच
गैस बंद करें और हरा धनिया डालें।

आपकी स्वादिष्ट मिक्स वेज सब्ज़ी तैयार है!
सर्व करने का तरीका
रोटी, पराठा, पूरी या फिर लंच बॉक्स में बच्चों और बड़ो के लिए बिल्कुल परफेक्ट।
आप चाहें तो थोड़ा सा नींबू रस ऊपर से डालने पर स्वाद और बढ़ जाता है।
वेज मंचूरियन के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
