
घर पर बनाएं स्वादिष्ट खट्टी-मीठी आंवला लौंजी रेसिपी (Sweet and Sour Amla Launji)। इस आसान विधि में जानिए सामग्री, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, सेहत के फायदे और परोसने के बेहतरीन सुझाव। सर्दियों की खास रेसिपी, जो हर खाने के साथ स्वाद बढ़ाए।
आंवला लौंजी बनाने की सामग्री : Ingredients For Making Amla Launji
- Amla(आंवला) – 500 ग्राम
- Jaggery(गुड़) – 250 ग्राम (स्वाद अनुसार)
- Oil(तेल) – 2 टेबलस्पून
- Asafoetida(हींग) – 2 चुटकी
- Cumin seeds(जीरा) – 1/3 टीस्पून
- Fennel seeds(सौंफ) – 1 टीस्पून
- Nigella seeds(कलौंजी) – ½ टीस्पून
- Fenugreek seeds(मेथी दाना) – 1/3 टीस्पून
- Turmeric powder(हल्दी) – ½ टीस्पून
- Red chili powder(लाल मिर्च पाउडर) – ½ टीस्पून
- Red chili powder(जीरा पाउडर) – ½ टीस्पून
- Black Salt (काला नमक)- ½ टीस्पून
- Cumin powder(नमक) – स्वाद अनुसार
खट्टी-मीठी आंवला लौंजी बनाने की विधि : How To Make Amla Launji
आंवला तैयार करें : Prepare the Amla For Launji

आंवले को धोकर हल्का उबाल लें, या भाप से पका ले फिर ठंडा होने पर फांकें अलग कर लें।

तड़का तैयार करें : Prepare the Tempering
कढ़ाही में तेल गरम करें। मेथी, जीरा, सौंफ, कलौंजी,हींग डालकर तड़काएं।आंवला डालकर 2 मिनट भूनें। हल्दी, लाल मिर्च जीरा पाउडर डालें और 2–3 मिनट भूनें।

अब गुड़ डालकर धीमी और मध्यम आँच पर पकाएं।

जब तक चाशनी गाढ़ी न हो जाए और आंवला नरम हो जाए, तब तक पकाएं।

स्वाद चखकर गैस बंद कर दें।
परोसने के सुझाव:

पराठा, पूरी, के साथ
फ्रिज में 10–12 दिन तक सुरक्षित
फायदे:
इम्युनिटी बूस्टर पाचन में सहायक विटामिन C से भरपूर
सर्दियों का परफेक्ट सुपरफूड
FAQ FOR AMLA LAUNJI
प्रश्न 1: आंवला लौंजी क्या होती है?
उत्तर: आंवला लौंजी एक पारंपरिक खट्टी-मीठी रेसिपी है, जो उबले आंवले, गुड़ और मसालों से बनाई जाती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
प्रश्न 2: आंवला लौंजी कितने दिनों तक खराब नहीं होती?
उत्तर: अगर आंवला लौंजी को साफ कांच के जार में रखकर फ्रिज में स्टोर किया जाए, तो यह 10–12 दिनों तक आसानी से चल जाती है।
प्रश्न 3: क्या आंवला लौंजी बिना गुड़ के बनाई जा सकती है?
उत्तर: हाँ, आप गुड़ की जगह चीनी या मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन गुड़ से बनी लौंजी ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट होती है।
प्रश्न 4: आंवला लौंजी खाने के क्या फायदे हैं?
उत्तर: आंवला लौंजी विटामिन C से भरपूर होती है, इम्युनिटी बढ़ाती है, पाचन सुधारती है और सर्दी-खांसी में लाभकारी मानी जाती है।
प्रश्न 5: आंवला लौंजी किन चीज़ों के साथ खा सकते हैं?
उत्तर: आंवला लौंजी को पूरी, पराठा, या साधारण रोटी के साथ परोसा जा सकता है।
आंवला ठेचा के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिये
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
