Palak Paneer Recipe | Hotel Style Creamy Healthy सब्जी

creamy palak paneer sabzi

Palak Paneer Recipe उत्तर भारतीय खाने की सबसे पसंदीदा और popular सब्जियों में से एक है। यह Hotel Style Creamy Palak Paneer Recipe in Hindi न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि हेल्दी भी है, क्योंकि इसमें iron-rich पालक और protein-rich पनीर दोनों के पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इस रेसिपी में आप सीखेंगे कि पालक का हरा रंग कैसे बनाए रखें, पनीर को सॉफ्ट और जूसी कैसे रखें और बिना ज्यादा क्रीम के ग्रेवी को क्रीमी कैसे बनाएं। यह Healthy Paneer Sabzi बच्चों के टिफिन, लंच या डिनर के लिए एक परफेक्ट विकल्प है।

रोटी, पराठा, बटर नान या जीरा राइस के साथ परोसी जाने वाली यह Palak Paneer Recipe घर पर बिल्कुल होटल जैसी बनती है।

सामग्री: Ingredients For Palak Paneer Recipe

  • पालक(Spinach) – 500 ग्राम
  • पनीर(Paneer) – 300 ग्राम (क्यूब्स में कटा)
  • प्याज (Onions)– 2 (बारीक कटे)
  • टमाटर (Tomatoes)– 2
  • हरी मिर्च (Green chilies)– 2
  • अदरक(Ginger) – 2 इंच टुकड़ा
  • लहसुन (Garlic)– 10-12 कलिया
  • जीरा (Cumin seeds) – 1 छोटी चम्मच
  • तेज पत्ता (Bay leaf)– 1
  • हरी इलायची(Green cardamom) -1
  • दाल चीनी(Cinnamon stick) – 1/2 इंच टुकड़ा
  • लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder) – 1 टी स्पुन
  • जीरा पाउडर (Cumin powder)– 2 टी स्पुन
  • धनिया पाउडर(Coriander powder) – 1 टी स्पुन
  • गरम मसाला(Garam masala) – ½ टी स्पुन
  • कसूरी मेथी (Kasuri Methi)– 1 टी स्पुन
  • मलाई(Cream) – 2 टेबल स्पुन
  • मक्खन (Butter)– 1 टेबल स्पुन
  • तेल (Oil)– 1 बड़ा चम्मच
  • नमक(Salt) – स्वाद अनुसार
  • काला नमक (Black salt)- 2 पिंच

फिर से तड़के के लिए:

  • Butter(मखन) – टेबल स्पुन
  • (Dry red chilies)सूखी लाल मिर्च -2
  • (Garlic)लहसुन -1 टेबल स्पुन (कटा हुआ)
  • (Asafoetida)हींग – 2 पिंच
  • (Red chili powder)लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टी स्पुन

पालक पनीर रेसिपी बनाने की विधि: How To Make Palak Paneer Recipe

Palak उबाल लें:

पालक को धोकर उबाल लें, और ठण्डे पानी में डाल दें फिर पानी से निकालें और हल्का निचोड़ कर करके पीस लें।

palak paneer recipe step by step

टमाटर, लहसून,अदरक,हरी मिर्च का पेस्ट बना लें

healthy palak paneer with paneer cubes

कड़ाही में तेल गरम करें, जीरा और तेज पत्ता इलायची दालचीनी डालें।

palak paneer with naan and jeera rice

प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

palak paneer ki sabji

सारे मसाले और टमाटर हरी मिर्च अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर मसाले को तब तक पकाएँ जब तक तेल न छोड़े। अब मलाई डालकर तेल छोड़ने तक पकायें।

best palak paneer

अब पालक पेस्ट डालें, 5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएँ।

paneer palak

पनीर फ्राई करें :

एक पेन में 1 चम्मच तेल 1चम्मच बटर डालें फिर पनीर के टुकड़े और हल्का हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर नमक कसूरी मेथी मसलकर डालें। फिर पनीर को हल्का फ्राई कर लें।

how to make palak paneer recipe

पनीर डालें :

how to make palak paneer recipe

अब पालक में फ्राई किया हुआ पनीर डालें और गरम मसाला डालकर 2 मिनट पकाएँ।

तड़का लगायें :


एक पेन में मखन डालकर गरम करे फिर इसमें लहसून, सूखी लाल मिर्च, हींग का तड़का लगाए और गैस बंद कर के इसमें 1/3 टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर डालें
इस तड़के को पालक पनीर में डालकर मिलाये।

परोसने का तरीका:

गरम-गरम पराठा तंदूरी रोटी, बटर नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें।

नोट :
पनीर को बिना फ्राई किये भी डाल सकते है.

मटर पनीर रेस्पी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिये

ये रेसिपी आपलोगों को पसंद आये और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है।

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *