होममेड Matar Nuggets Recipe | Suji Matar Crispy Nasta

मटर नगेट्स (Matar Nuggets Recipe) एक क्रिस्पी और स्वादिष्ट सूजी आलू मटर का नाश्ता है, जो बच्चों के टिफिन, पार्टी स्नैक्स और शाम के समय खाने के लिए बेहतरीन विकल्प है।

Crispy matar nuggets recipe homemade in kadai

यह मैगी स्टाइल होममेड वेज नगेट्स रेसिपी हेल्दी, टेस्टी और घर पर आसानी से बनने वाली रेसिपी है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं।

इस रेसिपी में आप जानेंगे:

  • मटर नगेट्स क्या हैं
  • Green Peas Nuggets Recipe के लिए सामग्री
  • मटर नगेट्स बनाने की आसान विधि
  • मटर नगेट्स परोसने का तरीका
  • बच्चों के टिफिन और पार्टी के लिए मटर नगेट्स

सामग्री: Ingredients for Matar Nuggets Recipe

  • Green Peas (हरे मटर) – 1 कप
  • Boiled Potato (उबले आलू) – 1 (कदूकस किए हुए)
  • Semolina (सूजी) – ½ कप
  • Cornflour (कॉर्नफ्लोर) – 2 टेबलस्पून
  • Green Chili (हरी मिर्च )– 1
  • Ginger (अदरक) – 1 छोटा टुकड़ा
  • Cumin Seeds (जीरा)– ½ टीस्पून
  • White Sesame Seeds (सफ़ेद तिल) – 1टेबलस्पून
  • Pizza Masala (पिज़्ज़ा मसाला) – 1 टीस्पून
  • Chili Flakes (चिली फ्लेक्स) – 1टेबलस्पून
  • Maggi Masala (मैगी मसाला) – 1 -2 पैक्ट
  • Salt (नमक) – स्वादानुसार
  • Water(पानी) – 1 कप
  • Oil (तेल) – तलने के लिए

मटर नगेट्स बनाने की विधि : How To Make Matar Nuggets

“पेस्ट बनाये” aur “डो तैयार करें“

मटर का पेस्ट कैसे बनाएं

Homemade veg nuggets for kids tiffin

मिक्सर जार में एक कप मटर,हरी मिर्च,अदरक, और 2 चम्मच पानी डालकर दरदरा पीस लें।

सूजी आलू का डो कैसे तैयार करें

Suji aloo matar crispy snacks recipe

एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गर्म करे फिर उसमें जीरा ,सफेद तिल डालकर तड़कने दे अब दरदरा पिसा हुआ मटर डालकर हल्का सा भून लीजिये।

Maggi style homemade matar nuggets

फिर उसमे 1 पानी, पिज़्ज़ा मसाला, चिली फ्लेक्स, स्वादानुसार नमक डालकर पानी में अच्छा उबाल आने पर इसमें १/२ कप सूजी डालें और धीमी आंच पर पकाये मिश्रण पकने के बाद डो की तरह तैयार हो जायेगा। तो गैस बंद कर दे।

Green peas paste for matar nuggets recipe

मिश्रण को किसी बर्तन में निकाल ले और हल्का ठंडा होने के बाद इसमें 1 उबला हुआ आलू कदूकस कर के मिलाये बाइंडिंग वाला मिश्रण बनाएं।

Suji and peas mixture cooking in kadai

नगेट्स को शेप देकर तलने की विधि

Matar nuggets dough ready for shaping

मिश्रण से छोटे-छोटे नगेट्स का शेप दें। नगेट्स पर कॉर्नफ्लोर छिड़के जैसा फोटो में दिखाया गया है।

Shaping homemade matar nuggets before frying

गरम तेल में मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।

Cornflour coated matar nuggets for crispiness

🍅 परोसने का तरीका:

Deep frying crispy matar nuggets in oil

टमाटर सॉस, हरी चटनी या मेयोनीज़ के साथ गरमागरम परोसें 😋

Matar nuggets made with suji aloo and green peas

वेज कटलेट रेसिपी देखने के लिए यहां क्लिक करें:

अगर आप यह रेसिपी वीडियो में देखना चाहते हैं तो नीचे YouTube लिंक देखें:

FAQ

मटर नगेट्स क्या बच्चों के टिफ़िन के लिए अच्छे हैं?

हाँ, मटर नगेट्स बच्चों के टिफ़िन के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये बाहर के नगेट्स की तुलना में ज्यादा हेल्दी और पूरी तरह होममेड होते हैं।

क्या मटर नगेट्स बिना ओवन के बनाए जा सकते हैं?

जी हाँ, मटर नगेट्स बिना ओवन के आसानी से कढ़ाही में तेल में तलकर बनाए जा सकते हैं।

क्या मटर नगेट्स पहले से बनाकर रख सकते हैं?

हाँ, आप इन्हें आकार देकर फ्रिजर में 15 -20 दिन तक स्टोर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तल सकते हैं।

मटर नगेट्स को और ज्यादा क्रिस्पी कैसे बनाएं?

ऊपर से हल्का कॉर्नफ्लोर लगाने के रखने से ये ज्यादा कुरकुरे बनते हैं।

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या इससे जुड़ा कोई सवाल हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद!

आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट करें और अपने सुझाव कमेंट में जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *