मूंग दाल बनाने का आसान तरीका How To Make Moong Daal Recipe in Hindi

Moong Dal

यह दाल हमारे हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है | मूंग दाल की रेसिपी (Moong Dal Recipe) खाने से हमारी सेहत रहती है | क्योंकि इसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है | इसीलिए आज मैं आपके लिए यह रेसिपी ले कर आयी हूँ | आप इस दाल को कई तरीके से बना सकते है जैसे मूंग दाल की खिचड़ी, मूंग दाल की सब्जी, मूंग दाल का चिला…. आदि | इसे बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे 15 -20 मिनट के अंदर बना सकते है | तो चलिए बनाना सीखते है इसे कैसे बनया जाता है,और इसे बनाने के लिए हमें आवश्यक सामग्री चाहिए….

मूंग दाल Moong Dal Recipe बनाने सामग्री:-

  • मूंग दाल (Moong dal)- 150 ग्राम (1बडा कप)
  • पानी (Water)-2 कप
  • नमक (Salt)- स्वादानुसार
  • हल्दी (Turmeric Powder)- 1/2 चम्मच
  • घी (Ghee)-२ चम्चम
  • जीरा (Cumin)- 1/2 चम्मच
  • हींग (Asafoetida)- 1/5  चम्मच
  • लाल मिर्च (Red chili)- 2 पीस
  • लहसुन (Garlic sliced)- 5-6  पीस  (बारिक काटा हुआ)
  • प्याज़  (Onion) – 1 छोटा (बारिक काटा हुआ)
  • अदरक (Ginger sliced)- 2 /3  इंच (बारिक काटा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर (Morch powder)- 1/2 चम्मच
  • धनिया पत्ता (Coriander leaf)-बारिक काटा हुआ

मूँग दाल बनाने की विधि:-

  • सबसे पहले दाल को धो लीजिये और उसमे अंदाज से पानी डाल दीजिये |
  • फिर उसमे हल्दी, नमक डाल दीजिये और 2 सिटी लगने तक पकाइये |
  • पाँच मिनट बाद सिटी खुलने पर उसे एक बार चला लीजिये , और उसमे पानी डालकर उसे थोड़ा पतला कर लीजिये | (जैसा आपको खाना पसंद है)
Mung Dal Recipe
Method of preparation of Moong Dal
  • आप गैस पे पैन रखे और उसमे घी या तेल को डाल दीजिये |
  • फिर उसमे हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च को डाल दीजिये और थोडा सुनहरा होने दीजिये|
  • अब उसमे लहसुन, प्याज़ और अदरक को डाल दीजिये और उसे पकाइये |
  • फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर डाल दीजियेऔर दाल डालकर 2 -3 मिनट तक पकाइये |
  • इसमें आप चाहे तो धनिया पत्ता डाल दीजिये , मैंने नहीं डाला |
How To Make Moong Dal Recipe in Hindi
  • हमारी दाल बनकर तैयार हो गयी है | इसे हम किसी भी रोटी या नान या फिर चावल के साथ सर्व सकते है |

सुझाव:-

  • आप मूंग दाल में पानी अपने अंदाजानुसार इस्तेमाल करे |
  • दाल को फ्राई करते समय गैस को सिम कर दीजिये |
  • आप चाहे तो इसमें घी की जगह तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है |
  • तो कैसी लगी आपको हमारी मूंग दाल तड़का बनाने की रेसिपी….

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी |  अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप  मुझसे पूछ सकते है | हमरी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

स्वादिष्ट सोया चाप ग्रेवी रेस्पी – Delicious Soya Chaap Gravy Recipe in Hindi

2 thoughts on “मूंग दाल बनाने का आसान तरीका How To Make Moong Daal Recipe in Hindi

  1. Pingback: लौकी चना दाल रेसिपी - Lauki Chana Dal Recipe in Hindi

  2. Pingback: दाल मखनी रेसिपी: (Dal Makhani Recipe in Hindi ) | reetarani.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *