नीर डोसा रेसिपी | How To Make Neer Dosa | Neer Dosa Recipe in Hindi

  • नीर डोसा रेसिपी
  • डोसा चटणी
  • neer dosa recipe at home
  • mangalore neer dosa
  • neer dosai
  • neer dosa

नीर डोसा चावल ( Rice ) से बनाया जाता है, नीर डोसा (Neer Dosa) अन्य डोसा से बिल्कुल अलग होता है। साउथ इंडिया में इसे लोग बड़े पसंद से खाते हैं। इसके लिए चावल को पहले दो से तीन घंटे भिगोकर फिर बारीक पीसकर तैयार किया जाता है. इसका बैटर बहुत ही पतला बनाया जाता है. यह नीर डोसा बहुत ही टेस्टी बनता है।

सामग्री: Ingredients For Neer Dosa Recipe

  • चावल (Rice)- 1 कप (3 घंटे भीगे हुए)
  • कच्चा ताजा नारियल (Raw fresh coconut)- 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • रिफाइंड आयल (Refined oil) = 3 टेबलस्पून
  • नमक (Salt) – 1/2 टीस्पून या स्वादानुसार

डोसा बनाने की विधि:How To Make Neer Dosa Recipe

नीर डोसा बनाने के लिए भीगे चावलों का सारा एक्स्ट्रा पानी निकाल दीजिये।और मिक्सर जार में डाल दे,

चावल का डोसा

इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल को भी एक साथ मिलाकर बारीक़ पीसना लेना है।

quick and easy neer dosa

चावल में थोड़ा – थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लीजिये। इसमें चावल के दर-दरे दाने दिखाई ना दे।

अब इस बैटर को एक बाउल में निकल लीजिये। अब इसमें नमक और 2½ कप पानी डालकर इसका पतला घोल बना लीजिये।

इसको पतला कर लें क्योकि नीर डोसा बहुत ही पतले बैटर से बनाया जाता है।

neer dosa with rice flour

मध्यम आँच पे पैन या तवा गैस पर रखे तवा गर्म होने पर तेल से ग्रीस कीजिये अब डोसा बैटर को गरम तवा पर डालें।

डोसा सेकने के लिए मध्यम आंच पर 1 मिनट के लिए ढक्कर पका ले।

नीर डोसा को एक तरफ से ही पकाये दोनों तरफ डोसा न पकाएं।

neer dosa

नीर डोसा रेसिपी (Neer Dosa Recipe) तैयार है। डोसा को आप नारियल की चटनी या धनिये की चटनी के साथ सर्व करे।

सुझाव:

चावल को पीसते समय आवश्यक्तानुसार ही पानी डालें, ज्यादा पानी डालने पर बैटर मुलायम और नरम नहीं बनेगा।

मूंगफली चना दाल नारियल की चटनी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिये

मूंगफली चना दाल नारियल की चटनी Peanut Chanadal Coconut Chutney

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

1 thought on “नीर डोसा रेसिपी | How To Make Neer Dosa | Neer Dosa Recipe in Hindi

  1. Pingback: How To Makle Peanut Chutney | Mungfali Ki Chatni | मूंगफली चटनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *