
बेल का शरबत पीने से लू और डायरिया से बचा जा सकता है| बेल का शरबत (Bel ka sharbat) पीने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है| इसमें प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है| यह एक ऐसा पेड़ है जिसके हर हिस्से का इस्तेमाल सेहत बनाने और सौंदर्य निखारने के लिए किया जाता है| आयुर्वेद में इसके कई फायदों का उल्लेख है| इसका फल बेहद कठोर होता है लेकिन अंदर का हिस्सा मुलायम, गूदेदार और बीजों से युक्त होता है| पेट के रोगो से मुक्ति के लिए ये शरबत जरुर पिए| इस शरबत को झटपट बना कर तैयार किया जा सकता है| इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री।
सामग्री -Ingredients of Bel ka sharbat
- बेल फल – 1
- चीनी – 3 – 4 टेबल स्पून
- भुना जीरा – 1 छोटी चम्मच
- काला नमक – 1 छोटी चम्मच
बेल का शरबत विधि : How to Make Bel Ka Sharbat
बेल को धोइये, और बेल को तोड़कर उसके अंदर का गूदा निकाल लें। अब गूदे से 3-4 कप ज्यादा पानी डालकर उसके अच्छे से पानी में ही मसलें। जिससे वो पूरी तरह पानी में मिक्स हो जाए।
अब इस मसले गूदे को छन्नी से छान लें। मोटे छेद वाली चलनी में चम्मच से दबा कर सारा रस निकाल लीजिये|

अब छने हुए रस में चीनी मिलाएं। जब चीनी अच्छी तरह घुल जाये तो इसमें ठंडा पानी या बर्फ मिलाईये|नमक और भुना जीरा भी मिलाएं| ठंडा-ठंडा बेल का शरबत (Bel Ka Sharbat) तैयार है। एक बेल के फल से लगभर तीन से चार गिलास शरबत बन जाता है|

लीजिए आपका बेल का शरबत (Wood Apple Squash बनकर तैयार है | इसे सर्विंग गिलास में निकालें और ऊपर से बर्फ डाल कर सर्व करें।
बेल का शरबत पीने के फायदे: Benefits of drinking bel syrup
- गैस, कब्ज की समस्या में राहत
- ठंडक देने का काम करता है
- दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक
- खून साफ करने में सहायक
- कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार
- दस्त और डायरिया की समस्या में भी फायदेमंद
- कैंसर से बचाव के लिए
- नई मांओं के लिए भी है फायदेमंद
सुझाव :-
आप चाहें तो इसे बिना चीनी के साथ भी पी सकते हैं|
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये शर्बत बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको इस शर्बत से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे | धन्यवाद!
नींबू पानी कैसे बनाते है –(Nimbu Pani in Hindi)
Pingback: तरबूज का शरबत या जूस (Watermelon Ka Sharbat in Hindi)