आम का सीजन चल रहा है। वैसे तो आम की बहुत सी रेस्पी बनती है। लेकिन मैं आज आप के लिए आम की जेली रेस्पी: ( Kache Aam Ki Jelly Recipe In Hindi) बताने जा रही हूँ। इसे बनाना बहुत ही आसान है। ये खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। ये एक साल तक खराब नहीं होता है। ये बच्चो और बड़ो सभी को बहुत ही पसंद आता है। आम की जेली रेस्पी की आवशयक सामग्री।
सामग्री:- Ingredients For Kache Aam Ki Jelly Recipe
- कच्चे आम – 1 किलो
- चीनी – 500 ग्राम
- हल्दी – 1/3 छोटी चम्मच
- मंगरैल ( कलौंजी ) – 1/2 छोटी चम्मच
- नमक – 1/4 छोटी चम्मच
- तेल – 2 – 3 बड़े चम्मच
बनाने की विधि:- (How To Make Kache Aam Ki Jelly Recipe In Hindi)
सबसे पहले आम को धो कर अच्छे से सूखा लीजिये या किसी कपड़े से पोछ लीजिये,
फिर आम को छील कर कदूकस कर लीजिये।
अब कद्दूकस किये आम में नमक और हल्दी डालकर मिक्स कर लीजिये। और एक से दो घंटे के लिए धुप में रख दीजिये।
अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे तेल गरम होने पर उसमे मंगरैल डाल दीजिये।
और कदूकस किया हुआ आम डालकर 5 से 6 मिनट भुने मीडियम लौ फलेम पर बराबर चमचे से चलाते रहिये।
अब भुनने के बाद इसमें चीनी मिक्स करना है। चीनी डालने के बाद इसे बराबर चमचे से चलाते हुऐ 6 से 7 मिनट पकाइये
जब तक की चीनी अच्छे मिक्स न हो जाये। जब चीनी अच्छे पक जाये तो गैस बंद कर दीजिये।
कच्चे आम की जेली रेस्पी ( Kache aam ki jelly recipe in hindi ) बनकर तैयार है।
इसे आप कांच के बर्तन में ही रखे। ये एक साल तक खराब नहीं होता है।
कांच का बर्तन साफ और सूखा होना चाहिए। इसे आप रोटी, पराठा या पूड़ी के साथ सर्व का सकते है।
सुझाव:-
इसे खाने के लिए जब भी निकालें तो चम्मच साफ और सूखा होना चाहिए। नमी बिल्कुल भी नहीं जानी चाहिए। जैली बहुत दिन तक चलती हैं। इसे हाथ से न निकाले।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को आम की खट्टी-मीठी रेसिपी बहुत पसंद आयेगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
शाही पनीर घर पर आसानी से बनाएं (Make Shahi Paneer At Home Easily )
Pingback: कच्चे आम औरआटे की रेस्पी Kachche Aaam or aate Khatti Mithi Recipe
Pingback: सूखे नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe in Hindi) | Sweets | reetarani.com