लौकी का रायता रेस्पी :- (Lauki Raita Recipe in Hindi)

Lauki Raita Recipe
Lauki Raita Recipe

गर्मियों में दही खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। लौकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है| लौकी का रायता (Lauki ka Raita Recipe) बहुत ही स्वादिष्ट होता है| ज्यादतर लोग लौकी की सब्जी खाना पसन्द नहीं करते, लेकिन लौकी का रायता बहुत पसन्द करेंगें.. आज हम लौकी का रायता बनाते हैं|
लौकी का रायता रेस्पी बनाने की आवश्यक सामग्री

सामग्री :-

  • लौकी — 1 छोटी लौकी
  • दही — 250 ग्राम
  • हरी मिर्च — 1 ( बारीक कटी हुई )
  • हरा धनिया — (बारीक कटा हुआ)
  • भुना जीरा —1/2 छोटी चम्मच (पिसा हुआ )
  • लाल मिर्च पाउडर — 1/2 छोटी चम्मच
  • काला नमक — स्वादानुसार
  • सादा नमक — स्वादानुसार

बनाने की विधि :-

सबसे पहले लौकी को धोकर छील ले। और कदूकस कर लें।

How to make gourd raita
How to make gourd raita


इसके बाद कसी हुई लौकी को एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर ढककर 4 से 5 मिनट नरम होने तक पका लें।
उबली हुई लौकी को पानी से निकालकर छलनी से उबली (Boiled) लौकी का पानी निकालकर अलग कर दें।
अब एक बड़े बर्तन में दही डालकर उसे अच्छे से फेंट लें, फिर उसमें उबली हुई लौकी को डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च ,सादा नमक, काला नमक, जीरा पाउडर हरा धनियां डालकर अच्छे से मिलाएं। लौकी का रायता बनकर तैयार है|
अब तैयार लौकी का रायता रेस्पी को फ्रिज में रख ठंडा कर लें, फिर हरे धनिये से गार्निश करके मनपसंद खाने के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Lauki Raita Recipe in Hindi
Lauki Raita Recipe in Hindi

ठंडा रायता बहुत अच्छा लगता है| ठंडा रायता गरम गरम खाने के साथ परोसे।

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी |  अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप  हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे | धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

खीरे और टमाटर का रायता रेस्पी : Kheera Tamatar Raita Recipe in Hindi

2 thoughts on “लौकी का रायता रेस्पी :- (Lauki Raita Recipe in Hindi)

  1. Pingback: प्याज टमाटर रायता रेस्पी:Pyaz Tamatar Raita Recipe In Hindi - Reetarani.com

  2. Pingback: ककड़ी और टमाटर का रायता रेस्पी : Kakdi Tomato Raita Recipe in Hindi | Raita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *