
कच्चे आम की तो आपने बहुत ही रेस्पी बनाई होगी।और बहुत सारी रेस्पी बनती भी है। एक बार कच्चे आम और गेहू के आटे की खट्ठी मीठी रेस्पी (Kachche Aam Aur Gehoon Ke Aate Kee Khatti Mithi Recipe) बनाकर देखिये। ये बहुत ही टेस्टी होती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है।आसान है।
सामग्री:-
- कच्चा आम – 1 कटा हुआ
- आटा – 1 एक कप
- चीनी – 1 एक कप
- सूखी मिर्च – 2
- जीरा – 1/3 एक चम्चम
- तेल – 2 – 3 छोटी चम्चम
- पानी – एक गिलास या आवश्कता अनुसार
बनाने की विधि:-
सबसे पहले आम को धो कर पतला काट लीजिये। और फिर गूथे हुए आटे से छोटी-छोटी पीठी बना ले हथेली की सहायता से।

हाथ में मिश्री के दाने से थोड़ा सा बड़ा आटा की लोई लेकर उसमे थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर लोई को हथेली पर रख कर लम्बा कर के हल्का सा दबा दे। इसी तरह से थोड़ी सी पीठी बना कर रख लीजिये।
अब एक कप आटा लेकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लीजिये। घोल में गुठलियां न पड़े।
अब कढ़ाई में एक चम्चम तेल डाल कर गरम कीजिये। तेल गरम होने पर इसमें कटे हुऐ आम डाल कर हल्का फ्राई कर लीजिये। सिम आँच पर। फिर पीठी डालकर फ्राई कर लीजिये।

अब उसी कढ़ाई में और तेल डाल कर गरम कीजिये। गरम होने पर जीरा और सूखी मिर्च तोड़ कर डाल दीजिये। हल्का ब्राउन होने पर इसमें आटे का घोल डाल दीजिये। थोड़ा सा पानी और डालिये। और अच्छे से मिक्स कीजिये। अब इसमें फ्राई करी हुई आम और पीठी डालकर गाढ़ा होने तक पकाना है। जब यह गाढ़ा हो जाये तो गैस बंद कर दीजिये। लीजिये आपकी कच्चे आम और गेहू के आटे की खट्ठी मीठी रेस्पी बनकर तैयार है।
इसे आप गरमा गरम रोटी के साथ सर्व कीजिये। या ऐसे भी खा सकते है।
तीन से चार सदस्य के लिए।
सुझाव:-
इसे आप पीठी के बिना भी बना सकते है। इसको चीनी के बदले मीठा या गुड (स्वादानुसार) से भी बना सकते है|
सिर्फ आम का भी बन सकता है। और बहुत अच्छा लगता है।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे | धन्यवाद!
कच्चे आम की जैली रेस्पी:-(Kache Aam Ki Jelly Recipe In Hindi)