बराबर का अचार: (How To Make Pickles Barabar Ka Aachar Recipe In Hindi)

Barabar Ka Aachar
होममेड पिकल्स बराबर का अचार:- (Barabar Ka Aachar Recipe In Hindi)

होममेड पिकल्स बराबर का अचार (Homemade Pickles Barabar Ka Aachar Recipe) सभी को बहुत ही पसंद आता, इसे बनाना बहुत ही आसान है। ये गर्मियों में जब कच्चे आम मिलते है। तब कच्चे आमो में लहसुन,अदरक, हरी मिर्च, सारी सामग्री डालकर बनाया जाता है। इसमें सारी सामग्री बराबर मात्रा पड़ती है। इसलिये इसे बराबर का अचार कहते है|

बराबर का अचार सामग्री : Ingredients For Barabar Ka Aachar Recipe

  • कच्चे आम – 500 ग्राम
  • हरी मिर्च – 500 ग्राम
  • अदरक – 500 ग्राम
  • लहसुन – 500 ग्राम
  • अजवाइन -50 ग्राम
  • मगरैल – 25 ग्राम
  • हल्दी – 25 ग्राम
  • नमक – 100 ग्राम या स्वाद अनुसार
  • सरसों का तेल – 1/2 आधा लीटर

बराबर का अचार बनाने की विधि : How To Make Barabar Ka Aachar Recipe

सबसे पहले आम को धो कर छील लीजिये। छील कर कदूकस कर लीजिये और एक प्लेट रख धुप में सूखा लीजिये।
अदरक और लहसुन को छील कर धो लीजिये।और हरी मिर्च धो कर धुप में सूखा लीजिये।

सभी सामग्री को 4 से 5 घंटे के लिये सूखने दे। इसका पानी अच्छे से सुख जाना चाहिए।

सुखाने के बाद अदरक,लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी में दरदरा पीस लीजिये।

या कूच कर जो भी आपको आसान लगेअपनी सुबविधा के अनुसार इसे तैयार कर लीजिये।

Homemade Pickles
होममेड पिकल्स बराबर का अचार:- (Barabar Ka Aachar Recipe In Hindi)

फिर सारी सामग्री को पल्स्टिक के बड़े टब में रख लीजिये।और इसमें अजवाइन,मगरैल, हल्दी,

नमक, तेल,कदूकस किया हुआ आम, डालकर कर मिक्स कर लीजिये।

और 2 से 3 दिनधुप में सूखा लीजिये। फिर इसे कांच के जार में रख कर 3 से 4 बड़े चम्मच तेल डालकर 5 से 6 दिन और धुप लगाये।

होममेड पिकल्स बराबर का अचार बनकर तैयार है, ये जल्दी ख़राब नहीं होता है। साल भर चलता है।

इसे आप रोटी, पराठा, दाल चावल, किसी के साथ सर्व कर सकते है।

सुझाव:

तेल की क्वांटिटी कम या ज्यादा कर सकते है।

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी |  अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप  हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे | धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

मोटी लाल मिर्च का अचार:- (Stuffed Red Chilli Pickle In Hindi)

5 thoughts on “बराबर का अचार: (How To Make Pickles Barabar Ka Aachar Recipe In Hindi)

  1. Pingback: आम का पानी वाला अचार रेस्पी:( achar banane ki recipe in Hindi)

  2. Pingback: आम का अचार रेस्पी | Aam ka Achar | Mango Pickle Recipe | Pickles Recipe |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *