
आटे की पंजीरी प्रसाद (Flour Panjiri Prasad)आटे से बनायाी जाती है। सत्यनारायण भगवान की पूजा में इस प्रसाद का खास महत्व है। पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की पूजा की जाती है। आइये पंजीरी (Panjiri Prasad) बनाना शुरू करते हैं। आटे की पंजीरी प्रसाद बनाने की आवश्यक सामग्री।
सामग्री:Ingredients For Panjiri Prasad
- गेहूँ का आटा – 200 ग्राम
- घी – 50 ग्राम
- चीनी या भूरा – 100 ग्राम
- ड्रायफ्रूट्स इच्छा अनुसार
- तुलसी पत्ता – 5 – 6
आटे की पंजीरी प्रसाद बनाने की विधि – How to Make Panjeeri Prasad
आटे को किसी बर्तन में छान लीजिये। गैस पर कढाई रखिये और कढाई में घी डालकर गरम कीजिये,
गरम घी में आटा डालिये और मीडियम गैस फ्लेम पर चलाते हुए भूनिये। जब आटे में महक आने लगे
और कलर ब्राउन हो जाय तब गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये। भुने आटे को ठंडा होने दीजिये।
अब इसमें बूरा, या चीनी आटे में मिलाइये और तुलसी पत्ता तोड़ कर डाल दीजिये।आपकी स्वादिष्ट पंजीरी प्रसाद (Panjeeri Prasad) बनकर तैयार है।
आप इसे बनाकर पूर्णिमा – पूर्णिमा को ये पंजीरी का भोग लगा सकते है। और बची हुई पंजीरी को किसी डबे में भर कर रख लीजिये।
जब भी आपका मन करे। डबे से पंजीरी निकालिये और खाइये। यह पंजीरी जल्दी खराब नहीं होती है।
सुझाव:-
अगर इसमें सिर्फ मखाना डालना हो तो एक छोटी कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये।
मखाने गरम घी में डालिये और सिम आँच भून लीजिये। भुनने के बाद इसे तोड़ कर पंजीरी प्रसाद में मिक्स कर लीजिये।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है
तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
Pingback: पंचामृत रेस्पी :-(Panchamrit Recipe) | Sweet | reetarani.com|
Pingback: Dhaniya Panjiri Prasad For Janmashtmi | Dhaniya Panjiri Health Benefits
Pingback: Dhaniya Panjiri Prasad For Janmashtami | Dhaniya Panjiri Health Benefits
Pingback: Dhaniya Panjiri Prasad For Janmashtami|Dhaniya Panjiri Health