
किसी भी खास पूजा-पाठ के अवसर पर प्रसाद के रूप में भगवान (God)को भोग में पंचामृत जरूर चढ़ाना चाहिए। सत्यनारायण की कथा, कृ्ष्ण जन्माष्टमी की पूजा के बाद प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण किया जाता है। पंचामृत (Panchamrit Recipe) का अर्थ पाँच अमृत यानि पाँच पवित्र वस्तुओं से बना और चरणामृत का अर्थ होता है भगवान के चरणों का अमृत | दूध, दही, घी, शहद, शक्कर को मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है। पाँचों प्रकार के मिश्रण से बनने वाले पंचामृत से भगवान प्रसन्न होते है।
आइए जानें पंचामृत बनाने की सरल विधि :-
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Panchamrit
ताजा दही – 400 ग्राम
गाय का दूध – 100 ग्राम (आधा कप)
चीनी – 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
शहद – 1 चमच
पंचमेवा – नारियल, काजू, मखाना, किशमिश, छुआरा
गंगाजल थोड़ा सा
तुलसी का पत्ता – 5 – 6
बनाने की विधि – How to make Charnamrit
सबसे पहले दही को किसी बड़े बर्तन (utensils) में निकाल लीजिये।
दही में दूध, चीनी, पंचमेवा और शहद डाल कर चमच से अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
तुलसी के पत्ते भी तोड़ कर डाल दीजिये। लीजिये आपका पंचामृत या चरणामृ्त बनकर तैयार (Panchamrit or Charnamrit)
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे | धन्यवाद!
Pingback: पंजीरी (Panjiri) भगवान का प्रसाद | recipe | reetarani.com
It is helpful to make pure panchamarit.
Thank you
It is easy to make pure panchamarit.