पाव भाजी सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe) में हेल्दी सब्जियां डालकर उन्हें स्वादिष्ट बनाया जाता है। वेजिटेबल पाव भाजी रेसिपी (Vegetable Pav Bhaji Recipe) एक ऐसी डिश है. जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। बच्चो को तो यह डिश बहुत पसंद आती हैं। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं।
सामग्री:- (Ingredients For Pav Bhaji)
- उबले आलू – 3 – 4
- प्याज़ – 2 बारीक कटा हुआ
- टमाटर – 3 बारीक कटा
- राई – 1/2 टी स्पुन
- तेजपत्ता -1-2
- साबुत लाल मिर्च – 2
- शिमला मिर्च – 1 बारीक कटा हुआ
- बीन्स – 9-10 बारीक कटा हुआ
- गाजर – 1 बारीक कटा हुआ
- फूल गोभी – 1 कप बारीक कटा हुआ
- मटर के दाने – 1/2 कप
- हरा धनिया – थोड़ा सा (बारीक कटा हुआ)
- तेल – 3 टेबल स्पुन
- हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पुन
- पाव भाजी मसाला – 2 टेबल स्पुन
- देगी लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- घी / मक्खन – 1/2 कप (100 ग्राम)
भाजी बनाने की विधि:- ( How To Make Mumbai Pav Bhaji At Home)
एक कढ़ाई में तेल गरम कीजिये। तेल के गरम होने पर इसमें राई ,तेजपत्ता, सुखी लाल मिर्च को तड़का लगाइये , फिर प्याज डालें।
प्याज के सॉफ्ट होने पर इसमें सारी सब्जियां ,टमाटर ,नमक, हल्दी पाउडर,देगी लाल मिर्च, डालकर मिक्स कीजिये। और ढक कर सब्जियों को पका लीजिये बिच – बिच में सब्जियों को चलाते रहिये।
सब्जियों के पकने के बाद इसमें पाव भाजी मसाला मिक्स कीजिये और उबले आलूओं को भी बारीक मैश कर डाल दीजिये फिर 1 मिनट और भून लीजिये।
अब एक कप या अंदाज अनुसार पानी डाल कर पका लीजिये। सब्जी हल्की सी पतली बना कर तैयार करनी है। भाजी (Bhaji) में हरा धनिया मिक्स करे।
पाव सेकने की विधि:-
अब गैस पर तवा गरम कीजिये, पाव को चाकू की सहायता से बीच से काट कर तवे पर थोडा़ सा घी या बटर डालकर पाव को दोंनो ओर हल्का सा सेक लीजिए।
इसी तरह सारे पाव सेक कर तैयार कर लीजिए। पाव को प्लेट में निकाल लीजिए
गरमा – गरम स्वादिष्ट (Pav Bhaji) सर्व करने के लिए तैयार है।
पाव भाजी रेसिपी:- (Pav Bhaji Recipe in Hindi) पाव भाजी को बटर हरा धनिया डाल कर सर्व कीजिये।
सुझाव:-
भाजी बनाने में मैने तेल का यूज किया है.आप मक्खन में बना सकते है, सब्जियां अपनी पसंद अनुसार डालें
अच्छे कलर के लिए आप चकुंदर का यूज कर सकते है।
ये रेसिपी पसंद आपलोगों को आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद