इमली का खट्ठा मीठा पानी | Khatta Meetha Pani for Panipuri |

पानी पूरी के लिए खट्टा-मीठा इमली का पानी (Imli Ka Khatta Meetha Pani for Panipuri) बनाया है। अगर आप खट्टा पानी बनाना चाहते हैं, तो इसमें चीनी नहीं मिलाइये। इस तरह आप अपने स्वाद के अनुसार पानी बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान आइये देखते हैं गोलगप्पे के लिए खट्टा-मीठा इमली का पानी बनाने का तरीका।

Imli Ka Khatta Meetha Pani for Panipuri

सामग्री Ingredients Imli Ka Khatta Meetha Pani for Panipuri

  • इमली – 1/2 आधा कप
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • काला नमक – 1/2 चम्मच
  • नमक – 1/4 स्वादानुसार
  • चीनी पाउडर – 1 से 2 चम्मच या स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
  • बूंदी – 1/2 आधा कप
  • पानी – एक गिलास

विधि:- How To Make Imli Ka Khatta Meetha Pani for Panipuri

पानी पूरी का पानी बनाने के लिए, इमली को पानी में एक से दो घंटे के लिए भिगो दीजिये। इमली एक से दो घंटे में बाद फूल जायेगी।

और छान कर उसका प्लस निकाल लीजिये। ज्यादा गूदा निकालने के लिए छानते समय चम्मच से इमली को दबाएं।

How To Make Imli Ka Khatta Meetha Pani for Panipuri

फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक, चीनी पाउडर, जीरा पाउडर और एक गिलास पानी डालकर मिक्स कीजिये।

अब पानी को टेस्ट कर लीजिये और आवश्यकतानुसार नमक या मसालों को मिक्स कर लीजिये।

इमली का खट्ठा मीठा पानी

सर्व करने से पहले बूंदी डालें। पानी पूरी वाला इमली का पानी (Imli Ka Khatta Meetha Pani For Panipuri) तैयार है।

सुझाव:

इमली को कम समय में भिगोना है तो इसे गुनगुना पानी भिगोये।

ये रेसिपी आपलोगों को पसंद आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

आटे की पानी पूरी रेसिपी :- (Pani Puri Recipe in Hindi)

पानी पूरी का आलू मसाला रेस्पी :- Pani Puri Aloo Masala Recipe

गोलगप्पे का पानी रेसिपी |Pudina Pani For Golgappa|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *