![](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/07/mango-phirni-recipe-in-hindi-1024x768.jpeg)
मैंगो फिरनी (Mango Phirni Recipe) एक बेहतरीन क्रीमी डिजर्ट रेसिपी है.जिसे पके आम के गूदे और चावल (Aam Phirni)से बनाया जाता है।
सामग्री: Ingredients for Mango Phirni Recipe
- दूध – 1 लीटर
- चीनी – 100 ग्राम 1/4 कप
- पके आम – 2
- भीगे चावल – 50 ग्राम 1/4 कप
- इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पुन
- ड्राय फुट – (पिस्ते, बादाम, काजू) गर्निश के लिए
आम की फिरनी विधि: How To Make Aam Phirni
सबसे पहले चावलों को अच्छे से साफ धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रखे।
भीगे हुए चावलों से पानी हटा कर चावलों को मिक्सर जार में डाल दरदरा पीस लीजिए। पिसे हुए चावल को दूध या पानी में घोल बनाकर रख लीजिये।
आम को छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लीजिए और मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लीजिए
आम के कुछ छोटे टुकड़ों को फिरनी में ऊपर डालने के लिए रख लीजिये।
![How To Make Aam Phirni](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/07/How-To-Make-Aam-Phirni-1024x768.jpeg)
अब दूध को गरम कीजिये और दूध में उबाल आने पर इसमें चावल के घोल को डाल दीजिए।
लगातार चलाते हुए दूध के गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पका लीजिये।
अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर डालकर मिक्स करते हुए 3 -4 मिनट पका लीजिए।
गैस बंद कर दीजिए। इस मिश्रण में मैंगो पेस्ट डालकर मिला दीजिए और अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
![How To Make Mango Phirni](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/07/How-To-Make-Mango-Phirni-1024x768.jpeg)
फिरनी को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए, फिरनी के ठंडा होने पर इसे सर्विंग बाउल में निकाल लीजिए और इसके ऊपर छोटे कटे हुए आम के टुकड़े डाल दीजिए।
![recipe of mango phirni](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/07/recipe-of-mango-phirni-1024x768.jpeg)
और थोड़े से बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ते डालकर सर्व कीजिये।
सुझाव:-
दूध में चावल डालकर गैस धीमा कर दीजिए और फिरनी को लगातार चलाते हुए पकाएं। फिरनी के लिए बिना रेशे वाले आम ही लीजिये।
ये रेसिपी आपलोगों को पसंद आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद
Pingback: श्रीखंड रेसिपी | Mango Shrikhand Recipe | Amrakhand | Aam Shrikhand - Reetarani