![Turai Adori Vegetable](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/09/Turai-Adori-Vegetable-1024x776.jpeg)
तोरई की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी। तोरी की सब्जी को कई तरह से बनाई जाती है। लेकिन आज हम बनायेगे। तोरी अदौड़ी की सब्जी ( Turai Adori vegetable) खाने में बहुत ही स्वदिष्ट लगती है।
सामग्री:Ingredients Turai Adori Vegetable
- तोरई (Zucchini)– 500 ग्राम
- अदौड़ी (Adaudi)– 1कप
- तेल (Oil)– 1 बड़ा चम्मच
- प्याज (Onion) – 2 (लबा कटा हुआ)
- टमाटर (Tomato)– 2 ( बारीक कटा हुआ )
- अदरक, लहसुन का पेस्ट (Ginger Garlic Paste)– 1 टेबल स्पुन
- साबुत जीरा (Whole Cumin)– 1/2 आधा छोटी चम्मच
- हींग (Asafoetida) – 1/4 टी स्पून
- तेज पत्ता (Bay Leaf) – 1
- साबुत लाल मिर्च (Whole Red Chili) – 2
- लाल मिर्च पाउडर (Red Chili Powder)- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर (Turmeric Powder)- 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर (Coriander Powder)– 1/2 चम्मच
- जीरा पाउडर (Cumin Powder)- 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर (Black Pepper Powder)- 1/3 टी स्पून
- गरम मसाला (Garam Masala)- 1/2 टी स्पून
- नमक (Salt)– स्वादानुसार
बनाने की विधि:- How To Make Turai Adori Vegetable
तोरई को छील कर अच्छे धो कर अपनी पसंद की शेप में काट ले.
कढ़ाई में दो चम्मच तेल गरम कीजिये, जब तेल गर्म हो जाये तो उसमे अदौड़ी डालकर फ्राई करे हल्का फ्राई करना है। भुनी अदौड़ी को एक प्लेट में अलग रखे।
![How To Make Zucchini Adori Vegetable](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/09/How-To-Make-Zucchini-Adori-Vegetable-1024x776.jpeg)
अब उसी कढ़ाई में और तेल डाले तेल के गर्म होने पर उसमे हींग, खडा जीरा, सूखी लाल मिर्च,तेजपत्ता डाल दीजिये,
हल्का ब्राउन होने के बाद इसमें प्याज डाल दीजिये और ब्राउन होने दे अब अदरक लहसून का पेस्ट डालना है।
![How To Make Turai Adori Vegetable](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/09/How-To-Make-Turai-Adori-Vegetable-1024x776.jpeg)
फिर इसमें धनिया पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,जीरा पाउडर ,काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिला दीजिये और टमाटर डाल दीजिये।
इसमें नमक और आधा कप पानी भी डाल दीजिये ताकि मसाला अच्छे से पक जाये मसाले को तब तक पकना जब तक उसमे से तेल न निकलें।
![How To Make Ghevda Adori Vegetable](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/09/How-To-Make-Ghevda-Adori-Vegetable-1024x776.jpeg)
अब कटी हुई तोरई और भुनी अदौड़ी डालकर अच्छे से मिक्स करे सब्जी को ढक कर मीडियम आँच पकाइये।
जब अदौड़ी अच्छे से पक जाये और सब्जी गाढ़ी होने लगे तो गैस को बन्द कर दीजिये। ग्रेवी आप अपने अनुसार रख सकते है।
![zucchini adori curry vegetable](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/09/zucchini-adori-curry-vegetable-1024x776.jpeg)
तोरी अदौड़ी की सब्जी (Turai Adori vegetable Recipe) बनकर तैयार है।
इसको चावल, रोटी के साथ सर्व कीजिये।
तोरी चना की सब्जी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिये
तोरी चना की सब्जी(Tori Chana Ki Sabji in Hindi)
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!