15 अगस्त और 26 जनवरी के खास अवसर पर बनाये प्राकृ्तिक रंगों से तैयार तिरंगा ढोकला (Tiranga Dhokla Recipe) यह ढोकला खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. और देखने में भी सुन्दर लगता है।
सामग्री – Ingredients For Tiranga Dhokla Recipe
- सूजी – 250 ग्राम
- दही – 1 कप
- पालक – पेस्ट – 1 कप
- गाजर – पेस्ट – 1 कप (केसरी कलर वाला)
- ईनो फ्रूट सॉल्ट – 1 पाउच
- नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तड़के के लिए
- तेल – 4 टेबल स्पून
- नींबू – 2
- हरी मिर्च – 4 -5
- चीनी – 2 चम्मच
- राई – 1 छोटी चम्मच
- तिल – 1 छोटी चम्मच
- करी पत्ता – 15 – 20
विधि: How To Make Tiranga Sandwich Dhokla
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम सूजी को बड़े बाउल में निकाल लीजिए।
हरा बैटर बनाने के लिए पालक के पत्तों को अच्छे से साफ करके धो ले फिर मिक्सर जार में पेस्ट तैयार कर ले। गाजर को भी छील कर धो ले और पेस्ट तैयार कर ले।
![Suji Dhokla Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/01/Suji-Dhokla-Recipe-1024x768.jpeg)
एक बाउल में सूजी, दही, नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाये।अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिये।
घोल को 10-15 मिनिट के लिए ढक कर रख दीजिए ताकी सूजी अच्छे से फूल कर तैयार हो जाए.
अब इस मिश्रण को 3 बराबर भागों में बांटकर अलग अलग बाउल में निकाल लीजिये।
![How To Make Tiranga Sandwich Dhokla](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/01/How-To-Make-Tiranga-Sandwich-Dhokla-1024x768.jpeg)
अब एक कटोरी में पालक का पेस्ट और दूसरी कटोरी में गाजर का पेस्ट मिलाएं। और एक कटोरी को सफेद ही रहने दे।
तिरंगा ढोकला को पकाने का तरीका : How To Make Tricolor Dhokla
इसके बाद जिस बर्तन में ढोकला बनाना है। उसे तेल से अच्छे से ग्रीस कर लीजिये
कढ़ाई या भोगोना में दो कप पानी गर्म होने के लिए रखें। उसके ऊपर एक जाली स्टैंड रखे।
![rava dhokla recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/01/rava-dhokla-recipe-1024x768.jpeg)
ढोकले वाला बर्तन में सबसे पहले पालक वाला मिश्रण डालें। ध्यान रखें की मिश्रण डालने से पहले मिश्रण में 1/2 छोटी चम्मच ईनो डालकर अच्छे से मिलाये।
और ढककर 5 मिनट तक पका लें।
5 मिनट बाद इसी तरह से सफेद वाला मिश्रण डालकर फिर से 5 मिनट के लिए ढककर पकाएं।
![How To Make Tricolor Dhokla](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/01/How-To-Make-Tricolor-Dhokla-1024x768.jpeg)
इसी तरह से 5 मिनट बाद फिर से गाजर वाला ढोकले का मिश्रण डालें।
![easy and quick dhokla recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/01/easy-and-quick-dhokla-recipe-1024x768.jpeg)
अब ढक्कन बंद करके मीडियम आंच में 20-22 मिनट तक पका लीजिये।
22 मिनट बाद एक टूथ पीक या चाकू से चेक कर लीजिये।अगर चाकू क्लीन निकलती है, तब ढोकला पूरी तरह से पक गया है।
अब गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने पर इसे से बाहर निकाल लें।
चाकू की सहायता से किनारों को अलग करते हुए ढोकले को बाहर निकाल लीजिए।
तड़का तैयार करें-
![How to tempring in dhokla](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/01/How-to-tempring-in-dhokla-1024x768.jpeg)
पैन में तेल गरम करें।तेल गरम करें, तेल गरम होने के बाद राई, तिल, लंबी कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का सा भून लीजिये।
इसमें एक कप पानी, चीनी डालकर उबाल आने तक पका लें।अब गैस बंद करे नींबू का रस डाले और तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर डाल दे।
![khaman dhokla recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/01/khaman-dhokla-recipe1-1024x768.jpeg)
तड़के वाला सूजी का तिरंगा ढोकला (Tricolour Dhokla Recipe ) बनकर तैयार है. तो इस गणतंत्र दिवस पर यह ढोकला जरूर बनाएं आप अपने बच्चों के लिए उन्हें बहुत पसंद आएगा।
![Tricolour Sandwich Dhokla Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/01/Tricolour-Sandwich-Dhokla-Recipe-1024x768.jpeg)
इसे हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी, या मनपसंद चटनी या सॉस के साथ तिरंगा ढोकला सर्व करे।
सुझाव:-
आप पालक या गाजर की प्यूरी जगह फूड कलर भी डाल सकते है।
ढोकले को डालने से पहले आधा छोटी चम्मच ईनो जरूर डालना है।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
Pingback: तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी | Tiranga Dhokla Recipe in Hindi