![Bakla Aloo Sabzi Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/02/Bakla-Aloo-Sabzi-Recipe-1024x768.jpeg)
बाकला की फली (Fava Beans With Potato Sabzi) नर्म नर्म बाकला की फली को आलू के साथ मिलाकर (Bakla Aloo Sabzi Recipe) बनाये सब्जी का स्वाद आप सभी को बहुत पसंद आयेगा।
सामग्री : Ingredients Bakla Aloo Sabzi Recipe
- बाकला की फली Bakla pods – 250 ग्राम
- उबले आलू (Boiled Potato) – 3
- जीरा (Cumin Seeds) 1/4 छोटा चम्मच
- तेज पत्ता (Bay leaf )– 1
- हींग (Asafoetida)- 1 पिंच
- प्याज (Onion) – 1 लम्बे कटे हुए
- टमाटर (Tomatoes) – 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक लहसुन का पेस्ट (Ginger Garlic Paste) – 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर (Turmeric Powder) – 1/3 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर (Red chili powder) – 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर (Coriander Powder )– 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर (Cumin powder) – 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर (Black pepper powder) – 1/4 छोटा चम्मच
- गरम मसाला (Garam Masala) -1/3 छोटा चम्मच
- तेल (Oil)– 3 बड़े चम्मच
- नमक (salt) – स्वाद अनुसार
विधि – How To Make Bakla Aloo Sabzi Recipe
आलू को छील कर छोटे टुकड़ो में तोड़ कर अलग रख लीजिये। बाकला की फली के दोनों तरफ से डंठल तोड़े और फली के किनारों से धागे निकल रहे हों तो वह भी निकाल दे। धो कर अलग कर लीजिये।
![How To Make Fava Beans With Potato Sabzi](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/02/How-To-Make-Fava-Beans-With-Potato-Sabzi-1024x768.jpeg)
अब एक कढ़ाई में 2 टेबल स्पुन तेल गर्म करे उसमें बाकला की फली को डालकर हल्का नमक डाले मध्यम आंच पर इसे बीच-बीच में चलाते हुए 2 -3 मिनट तक भून ले। फिर फली को एक प्लेट में निकाल लीजिये।
उसी कढ़ाई में तेल गर्म करे फिर उसमे जीरा और तेजपत्ता, हींग का तड़का लगाइये, फिर उसमे प्याज डालकर उसे हल्का ब्राउन होने तक भुने।
अब उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट और सारे मसाले,हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,जीरा पाउडर,काली मिर्च पाउडर,टमाटर, नमक डालकर मिलाएं।
जैसे ही किनारों से तेल छोड़ने लगे तो इसमें बाकला की फली,आलू डाल कर मिक्स कीजिये।
![How To Make Bakla Aloo Sabzi Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/02/How-To-Make-Bakla-Aloo-Sabzi-Recipe-1024x768.jpeg)
इसमें दो कप पानी डाले और मिक्स करने के बाद सब्जी को ढक कर धीमी आंच पर पकने दे। फली जब अच्छे से पक जाये और ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाए। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब उसमे गरम मसाला डालकर 1 मिनट पकाने के बाद अब गैस बंद कर दीजिये।
![Fava Beans With Potato Sabzi](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2022/02/Fava-Beans-With-Potato-Sabzi-1024x768.jpeg)
बाकला आलू की सब्ज़ी(Bakla Aloo Ki Sabzi Recipe in Hindi) सर्व करने के लिए तैयार है।
इसे गरमा- गरम रोटी, पराठा के साथ सर्व कर सकते है।
गोभी की सब्जी के लिए नीचे लिंक पर क्लीक कीजिए
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
Pingback: Bakla Aloo Sabzi Recipe In Bihari Style|सरसों मसाला बाकला आलू सब्जी