गाजर मूली हरी मिर्च का अचार | Carrot Radish Greenchili Pickle | Achar Recipe

gajar muli mirch ka achar

सर्दियों में घर में बना सकती हैं. गाजर, मूली का अचार (Carrot Radish Greenchili Pickle) आज हम आपको बताएंगे इसकी आसान रेसिपी। खाने का स्वाद  बढ़ जाता है। सब्‍जी पसंद न हो लेकिन टेस्‍टी अचार मिल जाए तो खाने का अलग ही स्वाद बढ़ जाता है।

सामग्री: Ingredients of Carrot Radish Greenchili Pickle

  • गाजर (Carrot) –  4
  • मूली (Radish) –  4
  • हरी मिर्च (Green chili) – 50 ग्राम
  • सरसों (Mustard) –   2  टेबल स्पुन
  • जीरा (Cumin) –  1 टेबल स्पुन
  • काली मिर्च (Black pepper) –  7 – 8 दाने
  • कश्मीरी मिर्च पाउडर (Chilli powder)- 1 टेबल स्पुन
  • मेथी (Fenugreek)- 1/2  टेबल स्पुन
  • सौंफ (Saunf)- 1 टेबल स्पुन
  • सरसों का तेल (Mustard oil)- 1 छोटी कटोरी
  • हल्दी (Turmeric)- 1 टेबल स्पुन
  • अजवाइन (Ajwain) – 1 टेबल स्पुन
  • कलौंजी/मंगरैल (Kalonji / Mangarel) –  1  टी स्पुन
  • आमचूर पाउडर (Aamchur Powder) – 1  टेबल स्पुन
  • नमक (Salt) –  2 टेबल स्पुन या स्वदअनुसार

मिक्स अचार बनाने की विधि: How to Make Carrot Radish Greenchili Pickle

अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर, मूली को छील ले और मिर्च की डंडी तोड़ ले। अब पानी से धोकर उसे सूखा लीजिये। अब आप इन सभी को लंबे टुकड़ों में काट लीजिये।

mix achar banane ka tarika

कटे टुकड़ों में 1 टी स्पुन नमक और 1 टी स्पुन हल्दी  डालकर मिक्स कीजिये, और 2 – 3  घंटे  के लिए ढक कर रख दीजिये।

3 घंटे बाद मूली गाजर पानी छोड़ देगा। अब जाली वाले बर्तन में निकाल लीजिए। 5  मिनट के लिए मूली गाजर को छलनी में ही रखे रहने दीजिए ताकि इसका सारा पानी इसमें से निकल जाए।

mix achar kaise banta hai

5 मिनट बाद मूली, गाजर, मिर्च को किसी बड़ी थाली में डालकर अच्छे से फैला दीजिए और धूप में रख दीजिए।

इसे धुप में 2-3 घंटे के लिए सूखा लीजिए। इसका पानी अच्छे सुख जाना चाहिये।

instant carrot pickle recipe

अब मेथी दाना, सौफ, काली मिर्च और जीरा को पैन में हल्का गर्म करना है।

सिम आँच पर मसाले गर्म होने पर उसमे से खुशबू आने लगेगी। अब गैस आंच बंद कर दीजिये।

How to Make Carrot Radish Greenchili Pickle

गर्म किये हुए मसाले और सरसो को मिक्सी में दरदरा पीस लीजिये।

मूली, गाजर, हरी मिर्च, सूखकर तैयार हैं। गाजर, मूली और मिर्च में पीसे हुए मसाले हल्दी, कश्मीरी मिर्च पाउडर, नमक, अजवाइन, मंगरैल, आमचूर पाउडर, और तेल डालकर सभी मसालों कोअच्छे से मिक्स कीजिये।

gajar muli hari mirch ka achar

किसी जार में रख कर 2 से 3 तीन दिन के लिए धुप में रखिये। आपका मिक्‍स अचार गाजर, मूली, हरी मिर्च का अचार(Carrot Radish Greenchili Pickle)बना गया। अब इसे  खाने के साथ सर्व करें।

इसे 2 -3 हफ्ते तक खाया जा सकता हैं, लंबे समय तक रखने के इसमें 2 टेबल स्पून विनेगर का उपयोग कर सकते है।

सुझाव:

अगर गाजर के अंदर का पीला भाग आपको पसंद न हो तो आप उसे हटा सकते हैं।

तेल को आप हल्का गर्म करके भी डाल सकते है।

जिस बर्तन में अचार बना रहे हो वह साफऔर सूखा होना चाहिए। सीलन वाली जगह  पर अचार को न रखे।

मूली गाजर हरी मिर्च अचार के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये

आलू मसाला पूरी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक

आलू मसाला पूरी | How To Make Aloo Puri | Potato Poori Recipe

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *