चुकंदर और पालक की  रोटी | Beetroot and Spinach Chapati In Hindi | Roti 

  • How to make Beetroot and Spinach Chapati
  • Beetroot and Spinach Chapati

चुकंदर खाना हर किसी को पसंद नहीं आता है। बच्चे तो इसे बिलकुल ही पसंद नहीं करते है। लेकिन चुकंदर की रोटी या पराठा उन्हें जरूर पसंद आयेगा। आज मैं पालक और चुकंदर की रोटी (Beetroot and Spinach Chapati) बनाने की विधि विस्तृत फोटो और वीडियो रेसिपी के साथ लेकर आइ हूँ। जो चुकंदर प्यूरी और पालक के प्यूरी साथ बनाया गया है। इसे दोपहर के भोजन और रात के खाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस रोटी को आप सूखी सब्जी या  ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व किया जा सकता है। 

सामग्री: Ingredients of Beetroot and Spinach Chapati

Ingredients for Beetroot Chapati : चुकंदर की रोटी के लिए सामग्री

  • चुकंदर – 1 मीडियम  (कद्दूकस किया हुआ)
  • गेंहू का आटा  – 2 कप
पालक की रोटी के लिए सामग्री: Ingredients for Spinach Chapati
  • पालक  – 250  ग्राम
  • गेंहू का आटा  –  2 कप

पालकऔर चुकंदर की रोटी बनाने की विधि: How to make Beetroot and Spinach Chapati

बीटरूट रोटी कैसे बनाते है : How to make Beetroot Roti

 चुकंदर को धो कर छील ले फिर कदूकस करे  चिकनी पेस्ट के लिए ब्लैंड करें।

चुकंदर की रोटी

अब एक बड़े बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा और तैयार चुकंदर का पेस्ट अच्छी तरह से मिलाएं

How to make Beetroot Roti

यदि आवश्यक हो तो पानी डाले, अन्यथा न डाले।  जोड़ते हुए आटा को अच्छी तरह से गूंधें।

चिकना और नरम आटा गूंधें। आटे को ढक कर 10 मिनट के लिए रख दें।

how to make chuknder phulka

गैस पर तवा गरम कीजिये।अब गुथे आटे से लोई काटें और सूखे आटे में लपेट कर बेलन की सहायता से इसे चपाती की तरह एक पतली सर्कल में रोल करें। अब गरम तवा पर रोल कि हुई रोटी डाले।

how to make chuknder roti

और 1,2 मिनट सिकने के बाद रोटी को पलट दें। अब दूसरी तरफ रोटी पर जब चित्ति पड़ने लगे तब रोटी को निकाल कर गैस पर रोटी को फुलाते हुयें सेक लें। या तवे पर भी फूला सकते है।

chukandar ki roti

रोटी बन कर तैयार है. रोटी पर घी लगा कर दाल व सब्जी के साथ गरम गरम सर्व करे।

पालक की रोटी बनाने की विधि: Spinach Bread Recipe

पालक की रोटी या फुल्का बंनाने के लिए सबसे पहले पालक के ऊपर का भाग काट कर अलग कर दे,

फिर उसे दो से तीन बार पानी से अच्छे से धो लीजिये। ताकि पत्तो पर लगी मिट्टी साफ हो जाये।

पालक को धो कर जाली वाली थाली में रखे। ताकि उसका पानी छन जाये।

पालक की रोटी

जब पत्तो का पानी निकल जाये तो बारीक़ काट ले। अब मिक्सर जार में डालकर बारीक़ पेस्ट बना ले।

अब एक बड़े बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा और तैयार पालक का पेस्ट अच्छी तरह से मिलाएं

यदि आवश्यक हो तो पानी डाले, अन्यथा न डाले। जोड़ते हुए आटा को अच्छी तरह से गूंधें।

Spinach Bread Recipe

चिकना और नरम आटा गूंधें। आटे को ढक कर 10 मिनट के लिए रख दें।

गैस पर तवा गरम कीजिये।अब गुथे आटे से लोई काटें और सूखे आटे में लपेट कर बेलन की सहायता से इसे चपाती की तरह एक पतली सर्कल में रोल करें। अब गरम तवा पर रोल कि हुई रोटी डाले।

how to make palak phulka

और 1,2 मिनट सिकने के बाद रोटी को पलट दें. अब दूसरी तरफ रोटी पर जब चित्ति पड़ने लगे

तब रोटी को निकाल कर गैस पर रोटी को फुलाते हुयें सेक लें। या तवे पर भी फूला सकते है।

palak roti recipe

रोटी बन कर तैयार है. रोटी पर घी लगा कर अपनी या बच्चो की पसंद की दाल व सब्जी के साथ रोटी में घी लगाकर गरम गरम सर्व करे।

सुझाव:

चुकंदर को कदूकस कर के भी आटे में गूथ सकते है। अगर आपको पराठा बनाना हो तो इसमें हल्का नमक और तेल मिलाकर आटा लगाए।

पालक को भी आप बारीक़ काट कर आटा लगा सकते है। या उबाल कर पेस्ट बना कर भी आटा लगा सकते है, अगर पराठा बनाना है। इसमें भी नमक, तेल,अजवाइन डाल कर आटा गूथ लीजिये। और फिर पराठे बना लीजिये।

फूलगोभी स्टू रेसिपी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये

फूलगोभी स्टू रेसिपी |Homemade Cauliflower Stew |Easy And Simple Recipe

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *