![Aate Ka Halwa](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2023/05/Aate-Ka-Halwa-1024x768.jpeg)
गुरुद्वारे में मिलने वाला कड़ा प्रसाद (Gurudwara Kada Prasad) सभी को बहुत पसंद होता है। लेकिन जब घर पर वैसा हलवा बनाने की कोशिश करते है तो वैसा नहीं बन पता है। आइए जानते हैं आटे से बना हलवा (Easy Home Made Aate Ka Halwa) या लंगर कड़ा प्रसाद (Langar Kada Prasad Recipe) बनाने का बेहद आसान तरीका।
आटे का हलवा सामग्री : Ingredients of Kada Prasad
- देशी घी Desi ghee – 1 कप
- आटा Flour – 1 कप
- चीनी Sugar – 1 कप
- पानी Water – 2 कप
गुरुद्वारा कड़ा प्रसाद बनाने की विधि : How to Make Langar Kada Prasad
एक पैन में पानी और चीनी को मीडियम आंच पर रख दें। जब चीनी अच्छे से घुल जाये तब गैस बंद कर दे।
![how to make kada prasad](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2023/05/how-to-make-kada-prasad-1024x768.jpeg)
एक कढ़ाई या पैन में घी डालकर गर्म करें। घी के गर्म होने पर इसमें आटा डाल दें
और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 3–4 मिनट भून लीजिये। आटे को सुनहरा होने तक भूनें।
![How to make gurudwara prasad recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2023/05/How-to-make-gurudwara-prasad-recipe-1024x768.jpeg)
आटे का कलर चेंज हो जायेगा और खुशबू आने लगेगी।
तब इसमे गरम किया हुआ चीनी वाला पानी डालकर चलाये। आंच धीमी ही रखे।
इसे लगातार चलाते हुए थोड़ा गाढ़ा कर लें। हलवा गाढ़ा हो जाये तो और जब घी हलवे के किनारों में आने लगे,
![How To Make Aate Ka Halwa](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2023/05/How-To-Make-Aate-Ka-Halwa-1024x768.jpeg)
तो समझ लें कि हलवा पूरी तरह तैयार हो गया है। 2-3 और पकाये अब गैस बंद कर दें।
सुझाव:
हलवा को लगातार चलाते रहें तकि बर्तन की तली में चिपके या जले नहीं।
हलवे में गर्म पानी डाल कर चलाते रहने से गुठलिया नहीं बनती हैं।
इसे कड़ा प्रसाद क्यों कहा जाता है? | कड़ा प्रसाद क्या है?
“कड़ा प्रसाद” नाम लोहे के बर्तन में इसे तैयार करने के पारंपरिक तरीके से आता है, जिसे पंजाबी में “कड़ा” कहा जाता है, और “प्रसाद” शब्द का अर्थ पवित्र भेंट या उपहार है जो भक्तों को दिया जाता है। गुरुद्वारों में, कड़ा प्रसाद बड़ी मात्रा में तैयार किया जाता है, और इसे आतिथ्य और सम्मान के प्रतीक के रूप में गुरुद्वारे में आने वाले सभी भक्तों को दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कड़ा प्रसाद खाने से शरीर और आत्मा शुद्ध होती है और आशीर्वाद और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
धनियां की पंजीरी प्रसाद के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये
ये रेसिपी पसंद आपलोगों को आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है, तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे।धन्यवाद!