कई लोग खाने के साथ खाने को चटपटा बनाने के लिए अचार लेते है। अचार के साथ भोजन का स्वाद दोगुना हो जाता है। आम और नींबू का अचार तो आपने जरूर खाया होगा। अगर आपको भी अचार उतना ही पसंद है जितना मुझे, तो आपको यह अचार घर पर ही बनाना चाहिए। इसे बनाना वाकई आसान है. आइए अब बनाते हैं कि हरे लहसुन का अचार (How To Make Green Garlic Pickle Recipe) कैसे बनाया जाता है। हरे लहसुन में अदरक, हरी मिर्च, डाल कर बनया जाता है। इसे कूट कर बनाया जाता है। इसलिए इसको हरे लहसुन का कुच्चा (Hare Lehsun Ka Kucha) भी कहा जाता है। जिसे बनाकर सालभर रख सकते है।
अचार सामग्री : Ingredients For Green Garlic Pickle Recipe
- हरा लहसुन (Green Garlic )– 250 ग्राम
- हरी मिर्च (Green chili) – 250 ग्राम
- अदरक (Ginger) – 250 ग्राम
- अजवाइन (Ajwain) –1 टेबल स्पुन
- मंगरैल /कलौंजी (Magrail) – 1/2 टेबल स्पुन
- हल्दी (Turmeric) – 1 टेबल स्पुन
- आमचूर पाउडर (Dry mango powder) -1 टेबल स्पुन
- नमक (Salt) – 3 टेबल स्पुन या स्वाद अनुसार
- सरसों का तेल (Mustard oil) – 150 ग्राम
हरे लहसुन का अचार बनाने की विधि : How To Make Hare Lehsun Ka Achar Recipe
सबसे पहले लहसुन की जड़ काट कर अलग कर लजिए। और सूखे पत्ते हटा कर धो ले।
अदरक को छील कर धो लीजिये। और हरी मिर्च धो कर धुप में सूखा लीजिये।
लहसुन,अदरक, हरी मिर्च को धूप में सूखा लीजिये। (हरी मिर्च को धूप में सुखाने के बाद डंठल अलग दीजिये। )
सभी सामग्री को 4 से 5 घंटे के लिये सूखने दे। इसका पानी अच्छे से सुख जाना चाहिए।
इसमें पानी बिल्कुल नहीं रहना चाहिए।
सुखाने के बाद अदरक,हरे लहसुन छोटे टुकड़ो में काट कर और हरी मिर्च को मिक्सी में रुक -रुक कर चलाते हुए दरदरा पीस लीजिये।
या कूट कर जो भी आपको आसान लगे अपनी सुबविधा के अनुसार इसे तैयार कर लीजिये।
हरे लहसुन का आचार :- (Green Garlic Pickle Recipe In Hindi)
फिर कुटी हुई सारी सामग्री को पल्स्टिक के बड़े टब में रख लीजिये। और इसमें अजवाइन, मंगरैल, हल्दी, नमक, अमचूर पाउडर,तेल, डालकर कर मिक्स कर लीजिये।
और 2 से 3 दिन धुप में सूखा लीजिये। फिर अचार को कांच के जार में रख कर 3 से 4 दिन और धुप लगाये।
होममेड पिकल्स Green Garlic Pickle बनकर तैयार है, ये जल्दी ख़राब नहीं होता है। साल भर चलता है।
इसे आप रोटी, पराठा, दाल चावल, किसी के साथ सर्व कर सकते है।
सुझाव:
तेल की मात्रा इतनी रखनी है की सारी सामग्री अच्छे मिल जाये।
नींबू का खट्टा-मीठा अचार के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!