
झटपट बनाएं आमड़ा का अचार (Amra ka Achar Recipe)। अगर आप कुछ नया और चटपटा अचार ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। आमड़ा के अचार (Amda Pickle Recipe) की यह खास रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए आमड़ा, कुछ खड़े मसाले, और सरसों का तेल। स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के साथ, इसमें इस्तेमाल किए गए मसाले इसे एक अनोखा और लाजवाब स्वाद देते हैं। इसे बनाने का तरीका इतना आसान है कि कोई भी इसे बना सकता है।
सामग्री: Ingredients For Amra ka Achar
- Amda raw (अमड़ा कच्चा) 500 ग्राम
- Mustard oil (सरसों का तेल) – 250 मिलीलीटर
- Coriander (साबूत धनिया) – 1 टेबलस्पुन
- Cumin seeds (जीरा) – 1 टेबलस्पुन
- Turmeric powder (हल्दी पाउडर) – ½ टेबलस्पुन
- Red chilli powder (लाल मिर्च पाउडर) – 1 टेबलस्पुन
- Fennel seeds (सौंफ) – 1 टेबलस्पुन
- Fenugreek seeds (मैथी दाना) – 1/2 टी स्पुन
- Mustard seeds (सरसों दाना) – 1 टेबलस्पुन
- Asafoetida (हींग) – 2 चुटकी
- Salt (नमक) – स्वाद अनुसार
- Vinegar (सिरका) (वैकल्पिक) – 2 बड़े चम्मच (अगर अचार को ज्यादा समय तक स्टोर करना हो)
आमड़ा का अचार बनाने की विधि : How To Make Amra ka Achar
अमड़ा को तैयार करें:
अमड़ों को अच्छे से धो लें और कपड़े से सुखा लें। एक दिन और एक दिन धूप में सूखा लें।

अब दूसरे दिन उन्हें हल्का सा तोड़ लें या बीच से दो टुकड़ों में काट लें. (बीज के साथ)।
मसाला तैयार करें:

एक कढ़ाई में धनिया, जीरा , सौंफ, मैथी दाना हल्का सा भून लें। मसाले भून जाने पर अच्छी खुशबू आने लगती है. मसाले जब भून जाये तो गैस बंद करें। फिर इसमें हींग और सरसों डालें।

ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें।
अचार बनाना:

एक बर्तन में अमड़ा डालें। उसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर , पीसे हुए मसाले, नमक डालें।

अब इसमें सरसों का तेल डालें। तेल को पहले हल्का गरम करके ठंडा कर लें फिर डालें। सबको अच्छे से मिलाएं।
स्टोर करें:
अचार को कांच की साफ और सूखी बॉटल में भर दें। ऊपर से थोड़ा तेल डाल दें जिससे अचार डूबा रहे।

अगर आप सिरका डाल रहे हैं तो इस स्टेप पर डाल सकते हैं। बॉटल को 3 -4 दिन धूप में रखें और रोज एक बार हिला लें।
खाने के लिए तैयार:
5-7 दिन में अचार पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसे पराठे, दाल-चावल, या किसी भी खाने के साथ खाएं!
लाल मिर्च का खट्टा-मीठा आचार के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
