
यहाँ पर मैं आपको रागी (मडुआ) सत्तू पराठा (Ragi/Madua Sattu Paratha Recipe in Hindi) की आसान और हेल्दी रेसिपी बता रहा हूँ। यह पौष्टिक, हाई-फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बहुत हेल्दी है।
आवश्यक सामग्री : Ingredients for Ragi Sattu Paratha
- Ragi flour (रागी का आटा) – 1 कप
- Wheat flour (गेहूँ का आटा) – 1/4 कप (बाइंडिंग के लिए)
- Sattu (सत्तू)- (भुना चना पाउडर) – ½ कप
- Onion (प्याज) – 1 (बारीक कटा हुआ)
- Green chilli (हरी मिर्च) – 2 -3 (बारीक कटी हुई)
- Ginger (अदरक) – ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- Coriander leaves (हरा धनिया) – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
- Ajwain (अजवाइन) – 1/2 टीस्पून
- Kalonji/ Magrel (कलोंजी/ मगरेल) – 1/4 टीस्पून
- Salt (नमक) – स्वादानुसार
- Lemon juice (नींबू का रस) – 1 टीस्पून
- Pickling oil (अचार का तेल) – 1 टेबल स्पून (फिलिंग के लिए)
- Desi ghee/oil (देसी घी/तेल) – पराठा सेंकने के लिए
टमाटर प्याज़ की चटनी सामग्री : Ingredients For Tamar Chuteny
- Tomatoes –टमाटर – 2
- Onion (प्याज़) – 1 (कटा हुआ)
- Green chillies (हरी मिर्च) – 2-3
- Oil (तेल) – 1 टेबल स्पुन
- Salt (नमक) – स्वादानुसार
- Coriander leaves (हरा धनिया)
रागी सत्तू पराठा बनाने की विधि : How To Make Ragi Sattu Paratha
टमाटर भूनना:-
एक जाली स्टैंड पर दो टमाटर को तेल लगा कर पका लेंगे। टमाटर अच्छे से पक जाये तो बाउल में निकाल लें। ठंडा करें।

टमाटर जब ठंडे हो जाये तो बारीक़ मैश कर लें. उसमें प्याज़, हरी मिर्च, हरा धनिया नमक और तेल डालकर मिलाये। चटनी बनकर तैयार है।

अब पराठा तैयार करेंगे।
आटा तैयार करें

एक बर्तन में एक कप पानी गरम करें। उसमें हल्का नमक एक टीस्पुन घी या तेल डालें अब इसमें रागी का आटा और गेहूँ का आटा मिलाएँ।
गैस बंद करें। और ढककर 10 मिनट रख दें।

सत्तू की फिलिंग तैयार करना

एक बाउल में सत्तू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, अजवाइन, कलोंजी,नमक, नींबू का रस और अचार का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।

यदि मिश्रण सूखा लगे तो हल्का-सा पानी छिड़क सकते हैं। फिलिंग तैयार है।

आटा गूँथना
अब आटे को एक बड़े बर्तन में डालें। हाथ में तेल या घी लगाकर मसल मसल कर नरम आटा गूँथ लें.
पराठा बेलना और सेंकना

आटे की लोई बेलें, बीच में सत्तू की फिलिंग भरकर बंद कर दें। हल्के हाथ से बेलें।

गरम तवे पर पराठा रखें और दोनों तरफ से घी/तेल लगाकर सेक लें।

पराठा कुरकुरा और सुनहरा हो जाए तो उतार लें।
परोसने का तरीका (Serving Suggestion):
रागी सत्तू पराठा को दही, अचार, या हरी चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।

यह लंचबॉक्स और नाश्ते दोनों के लिए उत्तम है।
👉 यह पराठा खासकर डायबिटीज, वजन कम करने वालों और बच्चों की हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत अच्छा है।
मडुआ (रागी) हलवा रेसिपी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
