
इस ब्लॉग में आप सीखेंगे पारंपरिक राजस्थानी स्टाइल की Masala Makka Matar Bati, जो सर्दियों के लिए खास, खुशबूदार और बेहद स्वादिष्ट होती है। मक्के का आटा, ताज़ी हरी मटर और देसी मसालों से बनी यह बाटी बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मुलायम बनती है। यह रेसिपी नाश्ते, लंच या डिनर — तीनों के लिए बेहतरीन है और पंचमेल दाल, चटनी या छाछ के साथ परोसने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
राजस्थानी मसाला मक्के मटर की बाटी रेसिपी (Makka Matar Bati)
सामग्री – Ingredients For Masala Makka Matar Bati
बाटी के लिए
- Corn flour(मक्के का आटा) – 2 कप
- Green peas(हरी मटर) – 1 कप (दरदरी पिसी हुई)
- Green chilies, garlic(हरी मिर्च, लहसुन) – 1 टेबल स्पुन (कूटा हुआ)
- Carom seeds(अजवाइन) – 1 टी स्पुन
- Cumin seeds(जीरा) – 1 टी स्पुन
- Fennel seeds(सौंफ) – 1 टेबल स्पुन
- Whole coriander seeds(साबूत धनिया) – 1 टेबल स्पुन (दरदरदा कूटा हुआ)
- White sesame seeds(सफेद तिल) – 1 टेबल स्पुन
- Fenugreek leaves (कसूरी मेथी) – 1 टेबल स्पुन
- Red chili powder(लाल मिर्च पाउड) – 1 टी स्पुन
- Coriander powder(धनिया पाउडर) – 1 टी स्पुन
- Turmeric powder(हल्दी) – ¼ छोटी चम्मच
- Baking soda(खाने वाला सोडा) –1 चुटकी
- Ghee/Oilघी/ तेल – 2 टेबल स्पुन (मोयन के लिए)
- Salt(नमक) – स्वादानुसार
- Fresh coriander leaves(हरा धनिया) – 1 छोटी कटोरी
- Ghee(घी) – 1 /2 कप
- Lukewarm water(गुनगुना पानी) – जरूरत अनुसार
राजस्थानी मक्के मटर की बाटी बनाने की विधि : How To Make Soft Corn Peas Baati
Masala Makka Matar Bati के लिए आटा तैयार करें

एक परात में मक्के का आटा, दरदरी पिसी मटर, अजवाइन, जीरा, सौंफ, सफेद तिल, कसूरी मेथी,

धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, बेकिंग सोडा, कूटी हुई हरी मिर्च-लहसुन, हरा धनिया, नमक और घी/तेल डालें।

सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ और मुठ्ठी में दबाकर मोयन (मॉइन) मिला लें।
आटा गूंथना

थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। 10 मिनट ढककर रख दें।
बाटी बनाना

आटे की मध्यम साइज़ की गोल बाटियाँ बना लें और ऊपर हल्का सा अंगूठे से दबाएँ।
बाटी सेंकने के 3 तरीके
तंदूर/गैस में

तंदूर/गैस: तंदूर को 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर गरम करें, फिर इसमें बाटी रखें ढक कर बीच-बीच में पलटते हुए मीडियम और तेज़ आंच पर पकाएं।
ओवन में
ओवन में: 180°C पर 30–35 मिनट पलट-पलट कर सेंकें
कढ़ाही में
कढ़ाही में: ढककर धीमी आंच पर पलट-पलट कर सेंकें
घी में डुबोना और परोसने का तरीका

गरम बाटियों को देसी घी में डुबो कर सर्व करें । साथ में परोसें:
- लहसुन की चटनी
- केरी या मिर्च का अचार
- छाछ या दही
- पंचमेल दाल (साथ हो तो मज़ा दुगना 😍
अगर आप यह रेसिपी वीडियो में देखना चाहते हैं तो नीचे YouTube लिंक देखें:
FAQ (Frequently Asked Questions)
Q1. क्या हम मटर की जगह कुछ और इस्तेमाल कर सकते हैं?
A. हाँ, आप पालक, मेथी या कद्दूकस की हुई गाजर भी मिला सकते हैं।
Q2. क्या बिना बेकिंग सोडा के बाटी बन सकती है?
A. हाँ, लेकिन सोडा डालने से बाटी ज्यादा soft और fluffy बनती है।
Q3. क्या इसे बिना घी के बना सकते हैं?
A. हाँ, लेकिन घी में डुबोने से स्वाद ज्यादा अच्छा आता है।
दाल बाटी चूरमा रेसिपी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए।
हमें विश्वास है कि आपको यह Masala Makka Matar Bati Recipe बहुत पसंद आई होगी। अगर इस रेसिपी से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद!
