
आलू मटर के पराठे (Aloo Matar Paratha) एक लोकप्रिय, पौष्टिक और पेट भरने वाला भारतीय नाश्ता है, जो खासतौर पर टिफिन, ब्रेकफास्ट और लंच के लिए बेहतरीन माना जाता है। सर्दियों में ताजे हरे मटर के साथ बने ये पराठे और भी स्वादिष्ट लगते हैं।
इस रेसिपी में हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर नरम आटा तैयार करें, स्वादिष्ट आलू-मटर की स्टफिंग बनाएं और परफेक्ट क्रिस्पी पराठे सेकें। इन्हें हरी चटनी, दही या मक्खन के साथ परोसें और परिवार के साथ आनंद लें।
सामग्री – Ingredients for Aloo Matar Paratha
- Boiled Potatoes(उबले आलू) –6-7 मध्यम
- Green Peas(हरे मटर) – 1 ½ कप(भूने /दरदरे पिसे हुए)
- Onion(प्याज) – 1 बारीक़ कटा हुआ
- Green Onion(हरा प्याज) – 1 बारीक़ कटा हुआ
- Green Chilies(हरी मिर्च) – 2 बारीक कटी
- Garlic(लहसुन) – 7- 8 कली
- Ginger(अदरक) – 1 टी स्पुन (कद्दूकस)
- Coriander leaves(धनिया पत्ती) – छोटी कटोरी
- Cumin seeds(जीरा पाउडर) – 2 टी स्पुन
- Coriander powder(धनिया पाउडर) – ½ टी स्पुन
- Red chili powder(लाल मिर्च पाउडर) –½ टी स्पुन स्वादानुसार
- Salt(नमक) – स्वादानुसार
- Wheat flour(गेहूं का आटा) – पराठे के लिए
- Ghee/Oil(घी/तेल) – सेंकने के लिए
मटर पराठा बनाने की विधि : How To Make Aloo Matar Paratha
आटा तैयार करने की विधि

आटे में हल्का नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
आटे को ढककर 15 मिनट के लिए सेट होने दें।
आलू मटर का भरावन तैयार करें

उबले आलू छीलकर मैश कर लें।
मटर को 1 चम्मच तेल में नरम होने तक भून लें या उबाल लें, फिर ठंडा करके दरदरा पीस लें।

लहसुन और हरी मिर्च को कूट लें। कढ़ाई में 2-3 चम्मच तेल गरम करें।
उसमें प्याज और हरा प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।

अब हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और सारे मसाले डालकर धीमी आंच पर भूनें।

इसमें मैश आलू, पिसे मटर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
गैस बंद कर दें — आपकी स्टफिंग तैयार है।
पराठा भरने और सेकने की विधि
तवा गरम करें। आटे की लोई लें, सूखे आटे में लपेटें और कटोरी जैसा आकार दें।

बीच में आलू-मटर की स्टफिंग भरकर अच्छी तरह बंद करें।
हल्के हाथ से बेलकर पराठा बनाएं।

तवे पर डालकर दोनों तरफ घी/तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेकें।

इसी तरह सारे पराठे तैयार करें।
परोसने का तरीका (Serving Suggestions)
गरमागरम आलू मटर के पराठे इन चीज़ों के साथ सर्व करें:

- हरी धनिया चटनी
- दही या बूंदी रायता
- ऊपर से थोड़ा मक्खन
सुझाव (Tips)
- अगर स्टफिंग गीली लगे तो 2–3 चम्मच पोहा पाउडर मिला लें। इससे पराठा फटेगा नहीं और आसानी से भरा जाएगा।
FAQ (Frequently Asked Questions)
Q1. क्या आलू मटर पराठा टिफिन के लिए अच्छा है?
👉 हां, यह लंबे समय तक सॉफ्ट रहता है और पेट भरने वाला होता है।
Q2. स्टफिंग बाहर क्यों निकल जाती है?
👉 स्टफिंग गीली होने पर ऐसा होता है। पोहा पाउडर मिलाने से यह समस्या दूर हो जाती है।
Q3. क्या इसे बिना प्याज-लहसुन के बना सकते हैं?
👉 हां, आप चाहें तो प्याज-लहसुन हटाकर भी बना सकते हैं।
Q4. पराठे को और क्रिस्पी कैसे बनाएं?
👉 सेकते समय थोड़ा ज्यादा घी/तेल लगाएं और मध्यम आंच पर पकाएं।
अगर आप यह रेसिपी वीडियो में देखना चाहते हैं तो नीचे YouTube लिंक देखें:
मटर का नाश्ता रेसिपी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए
हमें विश्वास है कि आपको यह Aloo Matar Paratha बहुत पसंद आई होगी। अगर इस रेसिपी से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद!
