
अरबी की सूखी सब्जी, वैसे तो अरबी को कई तरह से बनाया जाता हैं। लेकिन उबली अरबी को मसालों (Arbi Masala Sabji) के साथ मिलाकर फ्राई करके बनाया जाता है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना बहुत ही आसान। इसे हम बच्चो को लंच बॉक्स में नास्ते में या सफ़र में ले जाने के लिये बनाकर तैयार कर सकते है।चलिए बनाते है अरबी की सूखी सब्जी ( Arbi Ki Sukhi Sabzi)।
सामग्री : Ingredients for Arbi Dry Vegetable
- अरबी -500 ग्राम
- सरसों का तेल – 2-3 बड़े चम्मच
- अजवायन – एक छोटी चम्मच
- हींग – एक चुटकी
- हल्दी पाउडर – 1/2 एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – एक छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर – 2 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर – 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर – आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला – 1/3 छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि:- ( How to make Arbi Ki Sukhi Sabzi )
अरबी को अच्छे से धो ले और कुकर में डालकर उस मे थोड़ा सा पानी डाल दे। और कुकर का ढक्कन बंद करे. अरबी को गैस पर उबलने रख दीजिये। कुकर में एक सीटी आने पर गैस धीमी करके उसमे चार से पांच सिटी लगने तक पका ले। अब गैस बन्द कर करे, फिर कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर खोलिये और अरबी को कुकर से निकाल कर प्लेट में रख दीजिए और ठंडा होने दे।

अरबी ठंडी होने के बाद छील कर प्लेट रख लीजिए।और सारे मसाले एक छोटी कटोरी में निकाल कर मिक्स कर के रख लीजिये।
अब हमने जो कटोरी में मसाला तैयार किया है। उसे अरबी में सारे मसाले और नमक डालकर मिक्स करना है।

अब कड़ाई या पैन में तेल डाल कर गरम करे। गरम तेल में हींग और अजवायन डाल दीजिए और इसके तड़कने के बाद अब इसमें मसाले वाली अरबी डालकर फ्राई करना है। अरबी को ढक कर 4 -5 मिनिट के लिए धीमी आंच पर ब्राउन होने तक पकने दीजिए। 5 मिनिट बाद अरबी को चैक कीजिए। एक तरफ से सिक जाने के बाद अरबी को पलट कर दूसरी ओर से भी अच्छे से ब्राउन होने तक पकने दीजिए। अरबी को फिर से ढक कर 4 मिनिट के लिए धीमी आंच पर सिकने दीजिए. 4 मिनिट बाद अरबी को चैक कीजिए।

अरबी की सूखी सब्जी (Arbi Ki Sukhi Sabzi) बनकर तैयार है। अब अरबी को प्लेट में निकाल लीजिए. बहुत ही स्वादिष्ट अरबी बनी है।
इसे आप गरमा गरम रोटी, पूरी या परांठे के साथ सर्व करें।
सुझाव:-
आप ज्यादा खट्टा पसंद करते है, तो आप अरबी में ऊपर से नीबू निचोड़ कर खा सकते है, यह बहुत ही टेस्टी लगते है।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
शाही पनीर घर पर आसानी से बनाएं (Make Shahi Paneer at home easily ):-
Pingback: चना सोयाबीन की सब्जी:-(Chana Soyabean Ki Sabji In Hindi) | reetarani.com
Pingback: Banda Ki Sabji in Hindi | Jimikand Kanda Ki Sabzi | बन्डा की सब्जी