मिक्स साग रेस्पी :- (Mix Saag Recipe In Hindi)

Sarso Ka Saag Makke Di Roti

सर्दी का मौसम आते ही,मार्किट में कई तरह के साग मिलने लगते है। लेकिन सरसों का साग और मक्के की रोटी (Sarso ka saag and makke ki roti recipe) सभी को बहुत ही पसंदआती है।आज हम सरसों,पालक बथुआ,मेथी, का मिक्स साग रेस्पी बनाते है।(Mix Saag Recipe In Hindi):- इसे बनाने की अवशयक सामग्री।

सामग्री: Ingredients of Mix Saag Recipe In Hindi

  • सरसों – 500 ग्राम
  • पालक – 500 ग्राम
  • बथुआ – 250 ग्राम
  • मेथी – 100 ग्राम
  • अदरक – 2 इंच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 4 – 5 (बारीक कटा हुआ)
  • तेल – 2- 3 चम्मच
  • हींग – 1/4
  • प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 2 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन – 10 -12 कलियाँ (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर – एक छोटी चम्मच
  • घी – 2 चम्मच
  • मक्के का आटा – 2 चम्मच
  • नमक – स्वादअनुसार

बनाने की विधि: How to make Mix Saag Recipe

सभी साग के डंठल तोड़ कर पत्ते को पानी से धोकर साफ कर लीजिए। और जाली वाले बर्तन में रख लीजिये।

अब साग को काट लीजिये। कुकर में डाल कर उसमे एक कप पानी नमक,अदरक, हरी मिर्च डाल कर उबलने के लिए गैस पर रख दीजिये। मीडियम लौ फ्लेम 3 से 4 सिटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिये।

Method of Mix Saag Recipe

कुकर के ठंडा होने के बाद साग में दो चम्मच मक्के का आटा डाल कर मथनी से अच्छे से मैश लीजिये।
और साग को सिम आँच पर पकने दीजिये। जब तक की इसका पानी न सुख जाये बीच में बीच इसे चलाते रहिये।

Ingredients of Mix Saag Recipe

तड़के के लिए:-

Method of Sarso Saag Recipe

कढ़ाई में तेल गरम कीजिये। तेल गरम होने पर इसमें हींग, और लहसुन डाल दीजिये, और हल्का ब्राउन होने दीजिये फिर प्याज को भी हल्का ब्राउन कर लीजिये अब इसमें टमाटर और हल्का नमक डाले और ढक कर टमाटर गलने तक पकाइये। फिर साग डालकर 2 से 3 मिनट पका लीजिये।

How to make Mix Saag Recipe

मिक्स साग रेस्पी (Sarso ka saag recipe in hindi) बनकर तैयार है।
साग में घी डालकर गरमा गर्म मक्के की रोटी या चपाती के साथ सर्व कीजिये।

सुझाव:

आप चाहे तो चना का साग भी डाल सकते है।

आपलोगों को ये रेसिपी कैसी लगी|अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है |तो आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे | धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

3 thoughts on “मिक्स साग रेस्पी :- (Mix Saag Recipe In Hindi)

  1. Pingback: मक्के की रोटी रेसिपी : Makki Ki Roti Recipe In Hindi | Roti | reetarani.com

  2. Pingback: सरसों के पत्तों की रेस्पी Sarso Ke Patte Ki Recipe | saag | jhanga | reetarani

  3. Pingback: मिक्स साग बनाने की विधि (Mix Saag Recipe in Hindi) - RecipeInHindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *