
तिल सर्दियों में खाना अच्छा होता है। तिल की बर्फी ( Til Dudh
ki barfi
Recipe
in
Hindi
) बहुत ही स्वादिष्ट होती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तिल को मावा के साथ मिलाकर तिल की बर्फी ( Til ki barfi Recipe) अधिक लोकप्रिय है। लेकिन हम इसे तिल, दूध, मिश्री, में बनायेंगे, इसे बनाना बहुत ही आसान है।
सामग्री Ingredients Of Til Dudh Ki Barfi Recipe
- तिल – 200 ग्राम (डेढ़ कप)
- दूध – 1 लीटर
- मिश्री पाउडर – 125 ग्राम (आधा कप)
- घी – 1 चम्मच
बनने की विधि:- (How To Make Til Ki Barfi Recipe )
सबसे पहले तिल को अच्छे से साफ कर लीजिये। एक कढ़ाई गरम कीजिये मीडियम आँच पर लगातार चलाते हुये तिल को हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये।
तिल हाथ से मसल कर देख लीजिये की चूरा हो रहा है या नहीं ध्यान रहे कि तिल जले नहीं,
अब भुने तिल को एक प्लेट में निकाल लीजिए।

तिल को ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लीजिये दरदरा या बारीक अपनी पसन्दनुसार।
अब एक कढ़ाई में दूध उबले के लिए रखिये दूध को गाढ़ा होने तक पकाये दूध के गाढ़ा होने पर उसमे मिश्री पाउडर डालकर 4 से 5 मिनट के लिए पकाइये।
5 मिनट बाद इसमें पिसे हुए तिल डालकर मिक्स कीजिये और मिश्रण को गाढ़ा होने तक चलाइये |
सिम आंच पर बर्फी जमाने जैसा मिश्रण को गाढ़ा करना है, अब गैस बंद कीजिये।

अब एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये। मिश्रण को थाली में फैलाइए
और ठंडा होने दीजिये। एक घंटे बाद तिल की बर्फी जम जाएगी।

बर्फी आप अपनी पसन्द की सेप में काट कर प्लेट में रख लीजिये।( Til ki barfi Recipe in Hindi) बनकर तैयार है।
सुझाव:-
तिल भुनने के बाद कढ़ाई में न छोड़े तुरन्त प्लेट में निकाल लीजिए, नहीं तो तिल जल जायेगे।
इसमें आप तिल के साथ ड्रायफ्रूट भी काट कर डाल सकते है।
इसका आप लड्डू भी बना सकते है |
आपलोगों को ये रेसिपी पसंद आयी हो तो और आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद!
घर पर कैसे बनाएं काजू की बर्फी How To Make Kaju Barfi At Home
Pingback: Til Bhugga | Til Mawa ladoo | Sesame Seeds Laddu | तिल मावा लड्डू