
मक्की की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट और ये हेल्दी भी होती है। मक्की की रोटी (Makki Ki Roti
Recipe
In
Hindi
) बनाने के लिए आटे में हल्का नमक और पानी से आटे को गुथा जाता है। तो आइये आज हम मक्की की रोटी बनाते हैं। पंजाबी मक्की दी रोटी,
सामग्री: Ingredients Makki ki Roti Recipe
- मक्के का आटा – 250 ग्राम
- नमक – स्वादअनुसार
- घी या मक्खन – 1 चम्मच
मक्के की रोटी बनाने की विधि How To Make Cron Flour Roti
मक्के का आटा एक बर्तन में छान लीजिये। आटे में हल्का नमक डालिये और पानी की सहायता से आटे को गूथ लीजिये।
अब तवा रख कर गरम कीजिये। गुथे आटे से थोड़ा सा आटा लीजिये ,और हथेली की
सहायता से अच्छी तरह मसल – मसल कर आटे को मुलायम कर लीजिये।

उसके बाद गोल लोई तैयार कीजिये। लोई को हथेली से धीरे – धीरे दबा कर बड़ा कर लीजिये।
हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा लीजिये।
अब इस लोई को दोनों हाथो की हथेलियों से दबा – दबा कर रोटी को बड़ा कर लीजिये।

रोटी को गरम तवे पर डालिये। और दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेक लीजिये। धीमी आँच पे जब रोटी अच्छी तरह सिक जाय, तब रोटी को तवे से उठाकर गैस पर धीमी आँच पर घुमा – घुमा कर दोनों ओर ब्राउन होने तक सेक लीजिये। इसी तरह से सारी रोटियां बनाकर तैयार कर लीजिये।

मक्के की रोटी रेसिपी:- (Make Ki Roti Recipe in hindi ) बनकर तैयार है।
इसे गरमा गरम सरसों के साग के साथ सर्व कर सकते है।

गरम रोटी में घी या मक्खन लगा लीजिये। मक्के की रोटी को आप अपनी पसन्द की सब्जी या सरसों का साग के साथ खा सकते हैं।
आपलोगों को ये रेसिपी कैसी लगी|अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है |
तो आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद!