![aloo gobi matar](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/aloo-gobi-matar-1024x768.jpeg)
आलू गोभी मटर की सब्जी (Aloo Gobhi Matar ki Subji ) बहुत स्वादिष्ट लगती है। इस सब्जी को मसालों के साथ अच्छी तरह पकाया जाता है, बनाने में यह भारतीय पारंपरिक करी रेसिपी (Indian Traditional Curry Recipe) बहुत ही आसान होती है। आप आलू फूल गोभी की सब्जी (Potato Cauliflower Peas Vegetable) को दोपहर के लंच या रात के डिनर के लिए बना सकते है।
सामग्री:- Ingredients Of Aloo Gobhi Matar Ki Subji
- फूल गोभी (Cauliflower) – 1
- उबले आलू (Boiled Potato) – 4
- मटर (Peas) -1/2 कप
- प्याज (Onion) – 1 बारीक कटा हुआ
- हरा प्याज (Green onion) – 1 गांठ
- टमाटर (Tomatoes) – 2 बारीक कटा हुआ
- अदरक (Ginger) –1 इंच टुकड़ा
- लहसुन ( Garlic ) – 1 गांठ
- बड़ी इलायची (Large cardamom) – 1
- लौंग (Cloves) – 2
- हल्दी पाउडर (Turmeric Powder) – 1/2 टी स्पुन
- लाल मिर्च पाउडर ( Red chili powder) – 1/2 टी स्पुन
- धनिया पाउडर ( Coriander Powder ) – 1 टी स्पुन
- जीरा पाउडर ( Cumin powder ) – 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर (Black pepper powder) – 1/4 छोटा चम्मच
- जीरा (Cumin Seeds) 1/4 छोटा चम्मच
- तेज पत्ता (Bay leaf )– 1
- लाल मिर्च ( Red chili) – 1
- तेल (Oil )– 4-5 टेबल स्पुन
- नमक (salt ) – स्वाद अनुसार
- हरी धनिया ( Coriander ) – गर्निश के लिए
आलू फूल गोभी मटर की सब्जी बनाने की विधि: How to Make Aloo Gobhi Matar Ki Subji
फूल गोभी को काट कर धो कर अलग कर लीजिये। आलू को छील कर छोटे टुकड़ो में काट कर अलग रख लीजिये। मटर भी धो लीजिये।
![How to Make Aloo Gobhi Matar Ki Subji](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/How-to-Make-Aloo-Gobhi-Matar-Ki-Subji-1-1024x768.jpeg)
अब अदरक, लहसुन, बड़ी इलायची , लौंग का पेस्ट बना ले पेस्ट में सारे मसाले मिक्स करे और ढककर रख दीजिये।
![aloo gobi matar recipe restaurant style](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/aloo-gobi-matar-recipe-restaurant-style-1024x768.jpeg)
अब एक कढ़ाई में 2 से तीन टेबल स्पुन तेल गर्म करके उसमें गोभी को डालकर हल्का नमक डाले।
![Potato cauliflower peas vegetable curry recipe indian style](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/Potato-cauliflower-peas-vegetable-curry-recipe-indian-style-1024x768.jpeg)
मध्यम आंच पर इसे बीच-बीच में चलाते हुए इसे हल्का ब्राउन होने तक भून ले।
![How To Make Potato Cauliflower Peas Vegetable](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/How-To-Make-Potato-Cauliflower-Peas-Vegetable-1024x768.jpeg)
फिर गोभी को एक प्लेट में निकाल लीजिये और आलू को भी भूनकर प्लेट में निकाल लीजिये।
उसी कढ़ाई में तेल गर्म करे फिर उसमे जीरा, तेजपत्ता, और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाइये, फिर उसमे प्याज डालकर उसे हल्का ब्राउन होने तक भुने।
![aloo gobi matar recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/aloo-gobi-matar-recipe-1024x768.jpeg)
अब उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट और सारे मसाले मिलाकर तैयार किया था उसे डालकर 1 मिनट भून ले,
![best aloo gobi matar recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/best-aloo-gobi-matar-recipe-1024x768.jpeg)
फिर टमाटर, नमक डालकर मिलाएं | और ढक कर मसालों को तेल छोड़ने तक पकाये अब इसमें आलू गोभी मटर डाल कर मिक्स कीजिये।
![restaurant style aloo gobi matar recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/restaurant-style-aloo-gobi-matar-recipe-1024x768.jpeg)
इसमें आवश्यकता अनुसार या 2. 5 कप पानी डाले और मिक्स करने के बाद इसे धीमी आंच पर पकने दे | गोभी जब गल जाये और ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाए
![आलू गोभी मटर की सब्जी](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/आलू-गोभी-मटर-की-सब्जी-1024x768.jpeg)
जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब 1 मिनट तक पकाने के बाद हरा धनिया डाल कर मिक्स कीजिये और अब गैस बंद कर दीजिये।
![Aloo Gobhi Matar Ki Subji Recipe In Hindi](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/Aloo-Gobhi-Matar-Ki-Subji-Recipe-In-Hindi-1024x768.jpeg)
आलू गोभी मटर की सब्जी रेस्पी:- (Aloo gobhi matar ki Subji Recipe in Hindi) सर्व करने के लिए तैयार है।
इसे गरमा- गरम रोटी, पराठा या पूरी, दाल चावल के साथ सर्व कर सकते है |
मेथी मटर मलाई रेसिपी (Methi Matar Malai Recipe In Hindi)
ये रेसिपी आपलोगों को पसंद आये और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद!
Pingback: बेसन गोभी सब्जी | Delicious Besan Gobi Ki Subji Recipe |