मूली पराठा : (Radish Paratha Recipe in Hindi)

Radish Paratha Recipe

सर्दी में कई तरह के पराठे बनाये जाते है। जैसे – पालक पराठा, मेथी पराठा,गोभी पराठ,—इसमें से एक है, मूली पराठा ( Radish Paratha Recipe ) जो की बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
मूली को कदूकस कर के इसमें अजवाइन,मगरेल ,हरी मिर्च हरा धनिया ,डाल कर बनाया जाता है। तो चलिए बनाना सीखते है। गरमा गर्म मूली पराठा:- (Mooli Paratha Recipe in Hindi )

सामग्री:- Ingredients Radish Paratha Recipe

  • गेहूं का आटा (Wheat floor) – 2 कप
  • मूली ( radish) – 500 ग्राम
  • अजवाइन (Celery) – 1/2 आधा छोटी चम्मच
  • मंगरैल – 1/2 आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर (Red chili) – 1/2 आधा छोटी चम्मच
  • हरा धनिया( Coriander) – बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च (Green chilli) – बारीक कटा हुआ
  • तेल ( Oil ) – पराठे बनाने के लिए
  • नमक ( salt) – स्वादअनुसार

मूली पराठा बनाने की विधि:-( How To Make Radish Paratha Recipe)

मूली को छील लीजिये और धो कर कदूकस कर लीजिये। कदूकस किए हुए मूली को हाथ से दबाकर पानी अच्छे निकाल लीजिये। अब किसी बर्तन में आटा छान लीजिये, उसमे मूली , नमक, लाल मिर्च पाउडर, मंगरैल, अजवाइन,हरी मिर्च, हरा धनिया दो चम्मच तेल डाल कर मिक्स कीजिये।

थोड़ा सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये। गुथे आटे में हल्का तेल लगाकर आटे को चिकना कर लीजिये।

मूली पराठा बनाने की विधि

इसमें पानी का यूज नहीं करना है | गैस पर तवा गरम कीजिये। अब गुथे आटे से लोई काटें और सूखे आटे में लपेट कर बेलन की सहायता से गोल सेप के पराठे बना लीजिये।

अब पराठे को तवे पर डालकर दोनों तरफ से तेल लगाकर सेक लीजिये। हल्का ब्राउन होने तक सेकना है।

इसी तरह से सारे पराठे बनाकर तैयार कर लीजिये। मूली पराठा:- (Radish Paratha Recipe in Hindi ) बनकर तैयार है।

इसे अपनी पसंद की सब्ज़ी,अचार, सॉस, धनिये की चटनी के साथ गरम – गरम सर्व कीजिये।

सुझाव :-

आटा थोड़ा सख्त लगाना पड़ता है। मूली पानी छोड़ता है |

ये रेसिपी पसंद आपलोगों को आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

मूली पराठा रेसिपी : (Mooli Paratha Recipe In Hindi )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *