फ्राई आलू चोखा रेसिपी | Fry Aloo Chokha Recipe In Hindi

fried aloo chokha

चोखा रेसिपी ( Aloo Chokha Recipe ) खास तौर से उत्तर भारतीयों को पसंद है| फ्राई आलू चोखा रेसिपी ( Fry Aloo Chokha Recipe ) दाल चावल, खिचड़ी के साथ बहुत पसंद किया जाता है | आलू के चोखे को कई तरीके से बनाया जाता है लेकिन आज हम बनायेंगे फ्राई आलू चोखा रेसिपी | चोखा बनाने के लिए उबले आलू ,प्याज टमाटर, हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है |

सामग्री:- Ingredients Aloo Chokha Recipe

  • उबले आलू Boiled Potatoes – 3 , 4 (मैश किये हुए)
  • प्याज onion – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर Tomato – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन Garlic – 6 (बारीक कटा हुआ)
  • हरा लहसुन (Green Garlic) – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च Green chillies – 3 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया Coriander leaves – (बारीक कटी हुई)
  • सरसों का तेल Mustard oil – 1 चम्मच
  • नमक Salt – स्वादानुसार

आलू चोखा बनाने की विधि : How To Make Fry Aloo Chokha Recipe

एक पैन या कढ़ाई में तेल गरम कीजिये। गर्म तेल में हरी मिर्च, लहसुन, और प्याज डालकर 2 से 3 मिनट तक फ्राई कीजिये, अब इसमें टमाटर और नमक डाल कर मिक्स कीजिये।

aloo chokha banane ki vidhi

जब टमाटर अच्छे से पक जाये तब उसमे मैश किये हुए आलू, और हरा धनिया डालकर 2 मिनट तक भून लीजिये, अब गैस बंद कीजिये।

How-To-Make-Fry-Aloo-Chokha-Recipe

फ्राई आलू चोखा रेसिपी ( Fry Aloo Chokha Recipe In Hindi ) बनकर तैयार है।

aloo chokha bihari style

इसे आप दाल-चावल, खिचड़ी और चपाती के साथ सर्व कर सकते है। .

सुझाव

इसमें आप चाहें तो हरा लहसुन भी काट के डाल सकते है।

ये रेसिपी पसंद आपलोगों को आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

बैंगन का चोखा भरता रेसिपी इन हिंदी (Baingan Ka Chokha Bharta Recipe in Hindi)

1 thought on “फ्राई आलू चोखा रेसिपी | Fry Aloo Chokha Recipe In Hindi

  1. Pingback: Parwal Chokha Recipe in Hindi | परवल का चोखा | Parval Bharta | Chokha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *