सत्तू का शर्बत | Sattu ka Sharbat | Sattu Drink Recipe

Sattu Drink Recipe

सत्तू सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। सत्तू का शर्बत (Sattu ka Sharbat) बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यूपी और बिहार में सत्तू का लिट्टी चोखा, सत्तू पराठा बनाया जाता है। और ये Sattu Drink Recipe बिहार की रैसिपी है। गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत बनाया जाता है। (Sattu Drink) शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

सामग्री – Ingredients For Sattu Drink

  • चने का सत्तू – 50-60 ग्राम (आधा कप)
  • नीबू – 1 नीबू का रस
  • प्याज -1(बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1(बारीक कटी हुई)
  • भुना जीरा पाउडर – 1/2 आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक – 1/2 आधा छोटी चम्मच
  • सादा नमक – स्वादानुसार

सत्तू का शर्बत बनाने की विधि:- How To Make Sattu Drink

सबसे पहले सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक मिक्स कीजिये। अब इसमें 2 गिलास पानी मिला दीजिये, फिर घोल में हरी मिर्च,

प्याज, नीबू का रस काला नमक, सादा नमक और भुना जीरा पाउडर डाल कर मिला दीजिये।

सत्तू का शर्बत (Sattu Sharbat Recipe) बनकर तैयार है।

सत्तू के शर्बत को गिलास में डालिये और बर्फ के क्यूब, बारीक कटा हुआ प्याज और भुना जीरा पाउडर से गार्निश कीजिये, अब Sattu Drink Recipe सर्व कीजिये।

सत्तू का शर्बत बनाने की विधि

गर्मी के मौसम में सत्तू का शर्बत पिने से आपको गर्मी से राहत मिलेगी और लू से भी बचायेगा।

सत्तू पीने के फायदे Benefits Of Drinking Sattu

  • यह गर्मी और लू से बचाता है
  • इससे एनर्जी मिलती है
  • यह लिवर के लिए अच्छा है
  • यह एसिडिटी की समस्या को दूर करता है
  • इसमें मौजूद फाइबर्स से डाइजेशन सही रहता है
  • मोटापा कम करने में सहायक है

सुझाव:-

हरी मिर्च अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर लीजिये। जिसे प्याज पसंद ना हो तो इसे बिना प्याज के भी पी सकते है।

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये शर्बत बहुत पसंद आयेगी। अगर आपको इस शर्बत से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

गर्मी में बनायें आम का पन्ना रेसिपी – (Garmi Me Banaye Aam Ka Pana Recipe In Hindi)

2 thoughts on “सत्तू का शर्बत | Sattu ka Sharbat | Sattu Drink Recipe

  1. Sanjeev Sharma Reply

    its unforgettable taste.
    I remamber year 2006-09 at Narhi
    It was made by you n enjoyed with us.
    Amazing must to use every person.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *