![Soft Dal Paratha](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/05/Soft-Dal-Paratha-1-1024x768.jpeg)
अक्सर दाल बच जाती है, दोबारा खाने का मन नहीं होता है। ऐसे में बची दाल का क्या करें, आप बची हुई दाल से आसानी से परांठा (Leftover Dal Paratha Recipe), या सांभर (sambhar) भी बना सकते हैं। इसको बनाने में कम समय लगता है। इस तरह से आपकी दाल इस्तेमाल भी हो जायेगी और कुछ अलग स्वाद के परांठे भी नाश्ता में तैयार हो जाएंगे है, दाल के बहुत ही मुलायम पराठे (Leftover Soft Dal Paratha Recipe) बनते है।
सामग्री – (Ingredients of Leftover Soft Dal Paratha Recipe)
- गेहूं का आटा – 2 कप
- बची हुई दाल – 1 बाउल
- हरा धनिया – (बारीक कटा हुआ)
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पुन
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- तेल – परांठे बनाने के लिए
विधि:- (How to make Leftover Dal Paratha Recipe)
किसी बर्तन में आटा लीजिये अब उसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर,1 चम्मच तेल, हरा धनिया, हरी मिर्च
और बची हुई दाल डाल कर मिक्स कीजिये। दाल को आटे में मिलाते हुए नरम आटा गूंथिए ,
आटा सूखा लग रहा हो, तो थोड़ा सा पानी डालकर गूंथ लीजिए। आटे को ढककर 10 से 15 मिनिट के लिए रख दीजिए।
![How to make Leftover Dal Paratha Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/05/How-to-make-Leftover-Dal-Paratha-Recipe-1024x768.jpeg)
गैस पर तवा गरम कीजिये। अब गुथे आटे से लोई काटें और सूखे आटे में लपेट कर बेलन की सहायता से बेल लीजिए ,
इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डाल लीजिए और चारों ओर फैला लीजिए।
![How to make Soft dal Paratha recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/05/How-to-make-Soft-dal-Paratha-recipe-1024x768.jpeg)
पराठे को आधा करते हुए दो बार मोड़ना है। तिकोन लोई बनकर तैयार है।
इसे सूखे आटे में लपेट लीजिए और तिकोने आकार में ही पराठा बेल लीजिए।
![How to make Leftover Dal Paratha](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/05/How-to-make-Leftover-Dal-Paratha-1024x768.jpeg)
पराठे आप अपनी पसंद की सेप में बना सकते है। जैसा आपको पसंद है। मैने तिकोने सेप में बनाया है।
अब पराठे को तवे पर डालकर दोनों तरफ से तेल लगाकर सेक लीजिये। हल्का ब्राउन होने तक सेकना है।
![बची हुई दाल से परांठा बनाने की विधि](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/05/बची-हुई-दाल-से-परांठा-बनाने-की-विधि-1024x768.jpeg)
मध्यम आंच पर सेकना है। इसी तरह से सारे पराठे बनाकर तैयार कर लीजिये।
बची हुई दाल के परांठे (Leftover Soft Dal Paratha Recipe) सर्व करने के लिए तैयार है।
![Leftover Dal Paratha](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/05/Leftover-Dal-Paratha-1024x768.jpeg)
बची हुई दाल के पराठों को अपनी पसंद सब्जी, चटनी, अचार, रायता, किसी भी सब्जी के साथ गरमा – गरम सर्व कीजिये।
सुझाव:-
आपके पास जितनी दाल बची हुई है। उसके अंदाज से आटा ले सकते है।
आप इसमें हल्के मसाले भी डाल के बना सकते है।
ये रेसिपी आपलोगों को पसंद आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद
आलू नीबू की ग्रेवी वाली सब्जी (Potato Lemon Gravy Vegetable In Hindi)
Pingback: Potato Onion Bhujiya in Hindi | Aloo Pyaz Ki Bhujia Recipe | Fried Subji