![papita chana dal recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/08/papita-chana-dal-recipe-1024x776.jpeg)
कच्चे पपीता से कई प्रकार की रेसिपी बनती है आज हम बनायेंगे। पपीता चना दाल (Papaya Chana Dal) की सब्जी जो कि बहुत ही सेहतमंद होता है।
सामग्री:- Ingredients For Papaya Chana Dal Recipe
- पपीता – 250 ग्राम (मीडियम साइज)
- चना दाल- 1/2 कप ( चना दाल को पानी में भिगोकर आधा घंटा के लिए छोड़ दीजिये )
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
- हींग पाउडर -1/4 टी स्पून
- खडा जीरा – 1/2 टी स्पून
- तेजपत्ता – 1
- सूखी लाल मिर्च – 2
- प्याज – 1 ( बारीक कटा हुआ )
- अदरक लहसून का पेस्ट – 1 टेबल स्पुन
- टमाटर – 2 ( बारीक कटा हुआ )
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर – 1/2 आधा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1/2 आधा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – 1/3 टी स्पून
- गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – आधा कप (बारीक कटा हुआ)
- पानी- आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि: How To Make Papaya Chana Dal Recipe
पपीता को मोटे – मोटे टुकड़ो में काट कर धो लीजिये और भिगोये हुये चना दाल को भी धो लीजिये।
अब कुकर में कटी हुई पपीता और चना दाल, नमक, हल्दी, और 1 कप या अंदाजानुसार पानी डाल कर उबाल लीजिये।
3-4 सीटी लगा लीजिये। मीडियम आँच पर अब गैस बन्द कर दीजिये। कुकर के ठंडा होने तक मसाला तैयार कर लेते हैं।
![How To Make Papaya Chana Dal Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/08/How-To-Make-Papaya-Chana-Dal-Recipe-1024x776.jpeg)
कढ़ाई में तेल गरम कीजिये, जब तेल गर्म हो जाये तो उसमे हींग , खडा जीरा, सूखी लाल मिर्च, तेजपत्ता डाल दीजिये
हल्का ब्राउन होने के बाद इसमें प्याज डाल दीजिये और ब्राउन होने दे
अब अदरक लहसून का पेस्ट डालना है। फिर इसमें धनिया पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,जीरा पाउडर ,काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिला दीजिये और टमाटर डाल दीजिये।
![chana dal papita curry in hindi](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/08/chana-dal-papita-curry-in-hindi-1024x776.jpeg)
इसमें थोड़ा नमक और आधा कप पानी भी डाल दीजिये ताकि मसाला अच्छे से पक जाये (नमक डालते समय ध्यान रहे कि हमने पपीता चना दाल को उबालते समय भी नमक डाल रखा है।)
मसाले को तब तक पकना जब तक उसमे से तेल न निकलें।
अब हमने जो कुकर में पपीता चना दाल पकायी थी उसे कढ़ाई में डाल कर 4-5 मिनट पकाइये।
![papaya chana dal ki sabji](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/08/papaya-chana-dal-ki-sabji-1024x776.jpeg)
अब गैस को बन्द कर दीजिये और हरा धनिया डालकर मिक्स करे आपकी पपीता चना दाल (Papaya Chana Dal Recipe) की सब्जी बनकर तैयार है।
![Papaya Chana Dal Curry Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/08/Papaya-Chana-Dal-Curry-Recipe-1024x776.jpeg)
पपीता चना दाल की सब्जी को आप रोटी, चावल के साथ सर्व करे।
सुझाव:-
चना दाल बनाने से आधा घंटा या एक घंटा पहले भिगाये।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!